Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका के लिए 45 मिनट तक संगीत सेरेमनी में गाएंगे निक जोनस, जोधपुर में शानदार जश्न की तैयारी

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के शादी की खूब चर्चा है। हॉलीवुड से बॉलीवुड तक जहां देखो प्रियंका और निक की शादी की बात हो रही है। प्रियंका और निक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस से शाही शादी कर रहे हैं। मेंहदी, संगीत और शादी जोधपुर से हो रही है। प्रियंका अपने संगीत में डांस […]

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के शादी की खूब चर्चा है। हॉलीवुड से बॉलीवुड तक जहां देखो प्रियंका और निक की शादी की बात हो रही है। प्रियंका और निक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस से शाही शादी कर रहे हैं। मेंहदी, संगीत और शादी जोधपुर से हो रही है। प्रियंका अपने संगीत में डांस करने वाली है वहीं निक जोनस जो कि एक इंटरनेशनल स्टार हैं । पूरी दुनिया में उनके करोड़ो चाहने वाले हैं । ऐसे में उनकी आवाज़ का जादू प्रियंका के संगीत में भी लगने वाला है।

अपनी होनें वाली दुल्हनिया यानि अपनी लेडी लव प्रियंका के लिए निक एक स्पेशल परफॉरमेंस देनें वाले हैं। जोधपुर के उम्मेद भवन में 1 दिसम्बर को प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे। उसी पैलेस में दोनों की संगीत सेरेमनी भी 30 नवम्बर को बड़ी धूम-धाम के साथ होगी और इस सेरिमनी में निक जोनस भी अपने कुछ सॉंग्स पर परफोर्म करेंगे वो भी खास अपनी देसी गर्ल के लिए। सूत्रों की माने तो निक जोनस संगीत सेरेमनी में करीब 45 मिनट की परफोर्मेंस देंगे। 

First published on: Nov 02, 2018 07:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.