TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

एक बार फिर गिरने से बचीं प्रियंका, पति निक ने ऐसे बचा लिया, देखिए वीडियो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त हॉलीवुड में छाई हुई हैं। प्रियंका ने पिछले दिनों ही अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। निक के साथ प्रियंका काफी खुश हैं। दोनों ही हैप्पिली कपल की तरह रहे हैं। प्रियंका का इंडिया औऱ न्यूयॉर्क आना जाना लगा रहता है। […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त हॉलीवुड में छाई हुई हैं। प्रियंका ने पिछले दिनों ही अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। निक के साथ प्रियंका काफी खुश हैं। दोनों ही हैप्पिली कपल की तरह रहे हैं। प्रियंका का इंडिया औऱ न्यूयॉर्क आना जाना लगा रहता है। इन दिनों वो पति के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। बीते दिनों ही निक जोनस औऱ जोनस ब्रदर्स का दूसरा गाना कूल रिलीज किया गया है। इससे पहले गाना सकर आ चुका है जो कि खूब पसंद किया जा रहा है। पति के साथ जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में प्रियंका भी जा रही हैं। हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान प्रियंका गिरने ही वाली थीं लेकिन निक ने उन्हें बचा लिय़ा। हुआ ये कि कॉन्सर्ट में प्रियंका पति का हाथ पकड़ कर चल रहीं थी।

class='embedly-card'>" style="height: 865px;">


 बैकस्टेज पर जब प्रियंका पति का हाथ पकड़ सीढियों से उतर रहीं थी तो इसी दौरान वो गिरते गिरते ही बचीं। सीढ़ियों से उतरने के दौरान प्रियंका का पैर अचानक फिसल गया। लेकिन प्रियंका के साथ उनके पति निक थे तो वो कैसे गिर सकती हैं। प्रियंका का जैसे ही पैर फिसला वहीं तुरंत ही निक ने उन्हें बचा लिया। भला हो निक का जो वो वहां मौजूद थे वरना प्रियंका गिर ही जातीं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब निक ने प्रियंका को ऐसे बचाया हो। इससे पहले भी प्रियंका अपनी फिल्म इजंट इट रोमांटिक के प्रीमियर के दौरान ऐसा हुआ था। 

class='embedly-card'>" style="height: 962px;">

प्रीमियर में वो अपने पति निक के साथ गईं थी। इस दौरान भी वो लंबी हील्स और ड्रेस के कारण गिरने ही वाली थीं लेकिन उन्हें निक ने बचा लिया था। ये नजारा भी कैमरे में कैद हो गया था।

class='embedly-card'>" style="height: 865px;">


 अब बार बार प्रियंका गिरती हैं तो वहीं निक उन्हें बार बार बचाने भी आते हैं। बता दें कि जोनस ब्रदर्स के सकर गाने में प्रियंका और जे सिस्टर्स भी नजर आईं थी।

class='embedly-card'>" style="height: 962px;">


 गाना काफी पॉपुलर हुआ है। अब इसका दूसरा गाना कूल रिलीज किया गया है। जिसको भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों ही एक खबर से सनसनी फैल गई थी। दरअसल एक मैग्जीन ने इस कपस के डिवोर्स की खबर छाप दी थी। कहा गया था कि, दोनों ही तलाक लेने जा रहे हैं। इसके बाद प्रियंका-निक ने मैग्जीन के खिलाफ एक्शन लेने की भी बात कही थी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.