TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

25 साल के बॉयफ्रैंड के साथ खूब आशिकी कर रही हैं प्रियंका, डिनर डेट पर आईं नजर, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खास वजह से खबरों में चल रही है। जी हां, पिगी चोप्स इन दिनों अपनी डेटिंग को लेकर खबरों में है। पिछले कुछ दिनों इंटरनेट पर प्रियंका के सिंगल से मिंगल हुए रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर बातें हो रही है। दरअसल खबरें हैं कि पिगी चोप्स अमेरिकी […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खास वजह से खबरों में चल रही है। जी हां, पिगी चोप्स इन दिनों अपनी डेटिंग को लेकर खबरों में है। पिछले कुछ दिनों इंटरनेट पर प्रियंका के सिंगल से मिंगल हुए रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर बातें हो रही है। दरअसल खबरें हैं कि पिगी चोप्स अमेरिकी सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं। अब तो हर दूसरे दिन दोनों से जुड़ी कोई ना कोई पिक्चर आ ही जाती है।

 हाल ही में पिगी चोप्स को निक जोनस के साथ उनके भाई की शादी में देखा गया है। दरअसल निक प्रियंका को अपनी भाई की शादी में लेकर गए थे। जहां उन्होंने प्रियंका को एक अपनी पूरी फैमिली से मिलाया है। दोनों के अफेयर की चर्चा इन दिनों इंटरनेशनल मीडिया में भी जमकर हो रही है। 



अब लीजिए हाल ही में इन दोनों को डिनर डेट पर कैप्चर किया गया है। जी हां, हाल ही में येकपल डिनर डेट पर गया । जहां ये दोनों नजर आए है।

 प्रियंका इस दौरान ब्लू कलर की ड्रेस और ऑवरकोट में नजर आई। तो वहीं ब्लैक टीशर्ट और व्हाइट डेनिम में दिखे। दोनों इस दौरान पूरी तरह से मीडियो को इग्नोर करते दिखे। 

मतलब साफ है कि प्रियंका और निक की आशिकी अब किसी से छुपी नहीं है। ना ही ये दोनों भी अपने रिश्ते को दुनियावालों से छुपाना चाहते है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में प्रियंका और निक को एक डिनर डेट के दौरान स्पॉट किया गया था।

 35 साल की प्रियंका और 25 साल के निक जोनस के साथ आजकल एक दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेन्ड कर रहे हैं।प्रियंका और निक जोनस के बीच ये नज़दीकियां आज से नहीं बल्कि कई महीनों से चल रही है। 


लास्ट ईयर जब प्रियंका को अमेरिका में हुए मेट गाला में देखा गया था.. तो उसी दौरान से दोनों के बीच अफेयर को लेकर अमेरिकन मीडिया में अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया था। अब फिर से दोनों की आशिकी परवान चढ रही है। प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएँगी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.