Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

देसी गर्ल प्रियंका ने किया अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान, जल्द होगा बड़ा धमाका !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ॉा शादी कर अपना घर बसा चुकी है। बीते दिनों ही पीसी ने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई है। पीसी ने निक से जोधपुर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका इस वक्त अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही है। हाल ही में प्रियंका ने खुलासा किया […]

Edited By : | Updated: Jan 30, 2019 13:40
Share :

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ॉा शादी कर अपना घर बसा चुकी है। बीते दिनों ही पीसी ने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई है। पीसी ने निक से जोधपुर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका इस वक्त अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही है। हाल ही में प्रियंका ने खुलासा किया है कि वो जल्द ही अपने किस हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही हैं. दरअसल हाल ही में प्रियंका एलेन डिजेनर्स के शो पर पहुंची थी। हाल ही में पीसी इस शो पर गईं तो यहां प्रियंका ने जमकर मस्ती की साथ ही अपने इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान भी कर दिया। दरअसल प्रियंका ने बताया है कि वो जल्द ही एक नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही हैं।

 जी हां, मैं एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं. इस प्रोजेक्ट को मैं बैरी लेविंसन के साथ लेकर आ रही हूं। वह एक बेहतरीन अमेरिकी डायरेक्टर हैं। ये मां आनंद शीला की लाइफ पर बेस्ड होगी। जो कि भारत से उत्पन्न हुईं गुरु हैं। उन्होंने अमेरिका में एक पूरी पंथ को बनाया था। उन्हें ओशो भी कहा जाता था। मुझे नहीं पता कि आपने उनके बारे में सुना है या नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे लिए अगला प्रोजेक्ट शानदार रहने वाला है। 

बता दें कि मां आनंद शीला ओशो की स्पोक्सपर्सन रही हैं। उन्होंने कई देशों में धर्म के लिए जाग्रति फैलाई है। अमेरिका में भी वो कई कैंपेन कर चुकी हैं। इसी पर ये फिल्म बेस्ड होने वाली है। हालांकि अभी इससे ज्यादा जानकारी नहीं आई है। लेकिन ये साफ है कि पीसी ने ये साफ कर दिया है कि वो जल्द इस पर काम करने जा रही है। वहीं इसके अलावा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इजंट इट रोमांटिक में नजर आएंगी। जो कि 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वो बॉलीवुड में शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखेंगी।

First published on: Jan 30, 2019 01:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.