TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा रिचर्ड मैडेन के अमेजॉन प्राइम के बेवसीरिज सिटाडेल में करेंगी काम ! पति निक ने दी बधाई !

प्रियंका चोपड़ा जोनस बहुत जल्द एक बेवसीरिज में नजर आएंगी। हॉलीवुड स्टार बन चुकी प्रियंका गेम ऑफ थ्रोन्स के दिग्गज एक्टर  रिचर्ड मैडेन के साथ अमेजॉन प्राइम के बेवसीरिज सिटाडेल में काम करेंगी। इस सीरिज को रूथो ब्रदर्स – एंथनी रूसो और जोसफ रूसो बना रहे हैं। दोनों मार्वल फिल्म्स के एवेजर्स सीरिज की एंडगेम […]




प्रियंका चोपड़ा जोनस बहुत जल्द एक बेवसीरिज में नजर आएंगी। हॉलीवुड स्टार बन चुकी प्रियंका गेम ऑफ थ्रोन्स के दिग्गज एक्टर  रिचर्ड मैडेन के साथ अमेजॉन प्राइम के बेवसीरिज सिटाडेल में काम करेंगी। इस सीरिज को रूथो ब्रदर्स - एंथनी रूसो और जोसफ रूसो बना रहे हैं। दोनों मार्वल फिल्म्स के एवेजर्स सीरिज की एंडगेम और इनफिटी वॉर जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस बड़ी खबर को खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 


data-card-branding='0' class='embedly-card'>" style="height: 887px;">



बड़ी खबर की घोषणा  प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने विदेशी मीडिया में छपे न्यूज को शेयर किया और लिखा है, "इस नई सीरिज में सुपर टैलेंटेड मैडेन रिचर्ड और प्रतिभा के धनी  रुसो ब्रदर्स के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकता। तैयार हो जाइये ! सिटर्डल एक मल्टी लेयर्ड ग्लोबल फ्रैंचाइज़ होगी, जिसमें भारत,इटली और मैक्सिको से इंटरकनेक्टेड लोकल प्रोडक्शंस शामिल होंगे।" यह वास्तव में ग्लोबल सीरिडज होगी। जल्द ही सीरिज के बारे में और भी जानकारियां शेयर करूंगी "




प्रियंका के पति निक जोनस ने भी नए सीरिज के लिए देसी गर्ल को बधाई दी है। वो प्रियंका के इस बेवसीरिज का इंतजार कर रहे हैं। 


data-card-branding='0' class='embedly-card'>" style="height: 360px;">





सिटाडेल एक जासूस की कहानी होगी जिसमें भरपूर  एक्शन और रोमांस होगा। सीरिज से इंडिया, इटली और मैक्सिको की प्रोडक्शन कंपनियां भी जुड़ी होंगी। सिटाडेल का इंडियन वर्जन राज निदिमोरू और कृष्णा डीके बनाएंगे। इन्होंने इससे पहले द फैमिली मैन जैसा सीरिज बनाया है और उसकी बहुत तारीफ हुई थी। 




अमेजन स्टूडियोज के प्रमुख जैनिफर साल्के ने बताया कि, 'हमारा आइडिया एक्शन से भरपूर विश्व स्तर की सीरीज बनाने का था। यह एक अलग तरह से कहानी कहने का अंतरराष्ट्रीय तरीका होगा और हम आपको ज्यादा जानकारी देने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।'


 




प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले बॉलीवुड की फिल्म द स्काई इज पिंक में काम किया था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

100 करोड़ के करीब पहुंची अजय की तानाजी, दीपिका की फिल्म को हो रहा है नुकसान !

 अभी कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग खत्म की है। इसमें प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं और यह नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.