TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

मेट गाला- 1500 घंटे में तैयार हुआ प्रियंका का गाउन था इतना मंहगा, तो बेहद कीमती थी निक की घड़ी

हाल ही में दुनिया का सबसे मशहूर रेड कार्पेट शो मेट गाला हुआ है। मेट गाला के कार्पेट पर हॉलीवुड की दिग्गज औऱ बड़ी बड़ी हस्तियों के बीच देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भी जादू छाया है। प्रियंका मेट गाला में पति निक जोनस के साथ पहुंची थी। प्रियंका जहां अपनी अतरंगी ड्रेस से सुर्खियों […]


हाल ही में दुनिया का सबसे मशहूर रेड कार्पेट शो मेट गाला हुआ है। मेट गाला के कार्पेट पर हॉलीवुड की दिग्गज औऱ बड़ी बड़ी हस्तियों के बीच देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भी जादू छाया है। प्रियंका मेट गाला में पति निक जोनस के साथ पहुंची थी। प्रियंका जहां अपनी अतरंगी ड्रेस से सुर्खियों में हैं तो वहीं मेट गाला में इस बार फिर से दीपिका पादुकोण भी पहुंची थी और वो भी अपने डिज्नी प्रिसेंसे गाउन से लोगों का ध्यान खींच रही है। हालांकि प्रियंका को अपनी ड्रेस के चलते काफी ट्रोल किया गया है। हालांकि हॉलीवुड में प्रियंका के लुक की जमकर तारीफें हो रही है. 

आलम ये रहा है कि प्रियंका का लुक मेट गाला 2019 का सबसे चर्चित लुक रहा है। पीसी ने भले ही कुछ डिफरेंट पहना हो लेकिन लोग उनकी तारीफें भी खूब कर रहे है। प्रियंका ने मेट गाला की थीम के अनुसार ड्रेस का चुनाव और मेकअप किया। प्रियंका के लुक की बात तकरें तो उन्होंने सॉफ्ट पेस्टल कलर का गाउन पहना। 

जो कि थाई-हाई स्लिट था। जिसके कई कट्स के साथ फैदर लगा हुआ था। जो कि पिंक के साथ-साथ यैलो और पेस्टल कलर था। गाउन के बाद उनके क्राउन और हेयर की बात करें तो ये सबके लग लुक है प्रियंका को इस लुक में देखकर हर कोई चौंक रहा हैं।

 वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने व्हाइट कलर के पैट शर्ट के साथ महाराजा की तरह हाथों में व्हाइट कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ था। प्रियंका का ये गाउन Dior का था। प्रियंका ये गाउन अपनी कीमत औऱ मेहनत के चलते काफी सुर्खियों में है। प्रियंका के गाउन की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है। 

वहीं इसके साथ उन्‍होंने जो डायमंड ईयररिंग पहने थे उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गई है। वहीं प्रियंका के इस गाउन को बनाने में करीब 1500 घंटे का वक्त लगा है। प्रियंका ही नहीं निक भी अपनी घड़ी के चलते सुर्खियों में है। 

निक जोनस ने घड़ी मेट गाला पर अपने हाथों में पहनी थी उसकी कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है। बता दें कि इसी गाउन के चलते प्रियंका को लोग ट्रोल कर रहे हैं कोई उन्हे भूतनी बता रहा है तो कोई प्रियंका को देखते ही हनुमान चालीसा लिख कहा है तो कोई उन्हें कह रहा है कि इससे अच्छा तो प्रियंका को विदेश भेजते ही नहीं। खैर जो भी हो अपने इसी लुक के चलते देसी गर्ल चर्चाओं में हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.