TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

इस दिन शादी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, बॉयफ्रैंड निक संग लेंगी सात फेरे !

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। अभी बीते दिनों ही वो उन्हें इंडिया लेकर आई थी और उस पूरे हफ्ते में दोनों की तस्वीरें और प्यार की कहानियां […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। अभी बीते दिनों ही वो उन्हें इंडिया लेकर आई थी और उस पूरे हफ्ते में दोनों की तस्वीरें और प्यार की कहानियां मीडिया में खूब छाई रही थी। हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका ने बॉयफ्रैंड निक जोनस की वजह से ही सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ दिया है। इसके अलावा खबरें खूब जोरों शोरों से आ रही हैं कि, दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर लेंगे। 

लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों अक्टूबर से पहले ही शादी रचा लेंगे। एक लीडिंग रिपोर्ट के मुताबिक दोनों सितंबर में ही शादी कर लेंगे। बताया गया है कि दोनों 16 सितंबर को ही शादी कर लेंगे। हालांकि दोनों की शादी को लेकर पहले भी खबरें आ चुकी है। निक पहले ही प्रियंका की पूरी फैमिली से मिल चुके हैं तो वहीं निक के परिवार को भी प्रियंका पसंद है। प्रियंका की मां मधू चोपड़ा ने भी दोनों के रिश्ते को हरी झंडी दे दी है। ऐसे में देखना ये है कि क्या दोनों वाकई अक्टूबर में शादी कर रहे है। शायद यही एक वजह है कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ दिया है। देखते हैं कि दोनों कब शादी करते हैं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.