---विज्ञापन---

VIDEO- ‘इजंट इट रोमांटिक’ के ट्रेलर में महज़ कुछ सेकेंड्स के लिए नजर आईं प्रियंका, आप भी हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों को लेकर खूब खबरों में है। प्रियंका जल्द ही अमेरिकी बॉयफ्रैंड निक जोनस से शादी करने जा रही है। हाल ही में प्रियंका का ब्राइडल शॉवर हुआ है। इस ब्राइडल शॉवर के खूब चर्चे हुए हैं। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के […]

Edited By : | Updated: Nov 1, 2018 09:07
Share :

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों को लेकर खूब खबरों में है। प्रियंका जल्द ही अमेरिकी बॉयफ्रैंड निक जोनस से शादी करने जा रही है। हाल ही में प्रियंका का ब्राइडल शॉवर हुआ है। इस ब्राइडल शॉवर के खूब चर्चे हुए हैं। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी गई। इस मौके पर प्रियंका ने अपने विदेशी दोस्तों और निक की फैमली के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही इस ब्राइडल शॉवर में नीतू कपूर और सोनाली बेंद्रे भी पहुंची है। अब शादी की इन्हीं तैयारियों के बीच प्रियंका की आने वाली हॉलीवुड फिल्म इजंट इट रोमांटिक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

 हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर आया है। इस ट्रेलर में अगर आप प्रियंका को देखना चाहते हैं तो शायद आपको ये ट्रेलर दोबारा देखना पड़े। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि इस ट्रेलर में देसी गर्ल फिर से महज़ कुछ सेकेंड्स के लिए नजर आई हैं। पहले सीन में वो पब में दिख रही हैं तो वहीं एक दूसरे सीन में वो कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं।

 महज कुछ सेकेंड्स के लिए ट्रेलर में नजर आईं प्रियंका से ये उम्मीद बिल्कुल हम बिल्कुल नहीं करेंगे कि फिल्म में भी उनका ऐसा ही रोल हो। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में रेबेल विल्सन, लियाम्स हेम्सवर्थ और एडेम डिवाइन जैसे स्टार्स हैं। फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

First published on: Nov 01, 2018 09:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.