Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

एंवेजर्स एंडगेम के डायरेक्टर्स संग काम करेंगी प्रियंका, हॉलीवुड में छाएगा देसी गर्ल का जादू !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। खास बात ये है कि प्रियंका ने पहले अपनी इस बॉलीवुड कमबैक फिल्म का इंडिया में प्रमोशन किया था और अब वो इस फिल्म का प्रमोशन अमेरिका […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। खास बात ये है कि प्रियंका ने पहले अपनी इस बॉलीवुड कमबैक फिल्म का इंडिया में प्रमोशन किया था और अब वो इस फिल्म का प्रमोशन अमेरिका में कर रही हैं। अमेरिकी शोज में शायद पहली बार किसी फिल्म का प्रमोशन हो रहा है। वहीं प्रियंका ने अबतक कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम किया है। अब देसी गर्ल ने ऐसा खुलासा किया है कि प्रियंका के फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे. दरअसल खबर है कि प्रियंका जल्द ही एंवेजर्स एंडगेम के डायरेक्टर्स से हाथ मिलाने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पीसी जल्द ही डायरेक्टर ब्रदर्स रूसो के साथ के साथ काम करती हैं। ये हम नहीं बल्कि खुद प्रियंका ने कहा है। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इस वक्त एक प्रोजेक्ट को लेकर रूसो ब्रदर्स से बातचीत चल रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका एंवेजर्स एंडगेम के डायरेक्टर्स एंथनी रूसो और ज़ॉय रूसो से एक प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रही हैं। प्रियंका से फिल्म के डायरेक्टर्स ने बातचीत की है और सबकुछ अभी प्राइमरी स्टेज पर ही है। ये प्रियंका के लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट होगा। हो सकता है कि जल्द ही इसका ऐलान हो जाए और अगले साल इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। हालांकि ये फिल्म किस पर बेस्ड होगी औऱ इसमें क्या होगा, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। वहीं ये जरूर कहा जा रहा है कि ये एक्शन रिलेटेड प्रोजेक्ट होगा। वैसे इसी साल जब डायरेक्टर जॉय रूसो इंडिया में एंवेजर्स के प्रमोशन के लिए आए थे तो उन्होंने यहां एक इंटरव्यू में कहा था कि, वो देसी गर्ल के साथ काम करना चाह रहे हैं। प्रियंका अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वो बेहद ही उम्दा हैं। मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगा। इतना ही नहीं मैं इन दिनों एक फिल्म को लेकर उनसे बातचीत भी कर रहा हूं। हालांकि मैं इस फिल्म को लेकर इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता हूं। ऐसे में साफ है कि पीसी जल्द ही हॉलीवुड में फिर से तहलका मचाने वाली हैं।

First published on: Oct 10, 2019 02:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.