Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

जिस फिल्म के लिए प्रियंका ने किया सलमान को नाराज, अब उसी फिल्म पर लग गया ग्रहण !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब खबरों में बनी हुई है। प्रियंका ने आज ही अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग शुरू की है। वहीं बीते ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत से किनारा किया है। बताया गया कि प्रियंका ने बॉयफ्रैंड निक जोनस से शादी के […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब खबरों में बनी हुई है। प्रियंका ने आज ही अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग शुरू की है। वहीं बीते ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत से किनारा किया है। बताया गया कि प्रियंका ने बॉयफ्रैंड निक जोनस से शादी के चलते भारत को छोड़ा है फिर कहा गया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म मिल गई है। अब प्रियंका जिस हॉलीवुड फिल्म को करने के लिए बेहद एक्साईटेड हैं। अब वही हॉलीवुड फिल्म ठंडे बस्ते में जाती हुई नज़र आ रही हैं। जी हां खबरों के मुताबिक हाल ही में प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म Cowboy Ninja Viking साईन की थीं।

 इस फिल्म में प्रियंका एंवेजर्स जैसी फिल्मों में दिख चुके हॉलीवु़ स्टार क्रिस प्रेट के अपोजिट लीड रोल में थी। ये वहीं फिल्म है जिसके लिए देसी गर्ल ने सलमान की फिल्म तक को छोड़ दिया था। लेकिन अब वहीं फिल्म बंद होने की कगार पर हैं। प्रियंका के लिए ये बेहद बुरी खबर है। लेकिन सोर्सेज़ की माने तो ये सच है। आपको बता दें कि प्रिय़ंका की ये हॉलीवुड फिल्म अगले साल 28 जून को रिलीज़ होनी थीं।  हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरु नहीं हुई थी लेकिन रिलीज डेट पहले ही कंफर्म कर ली गई थी।

 लेकिन इस फिल्म के प्रोड्यूसर युनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। फिल्म अब कब शुरू होगी इस पर अभी कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। अब ऐसे में प्रियंका के पास इस वक्त हॉलीवुड में तो कोई काम नहीं है। वहीं प्रियंका ने इस फिल्म के लिए जो डेट्स दी थी वो भी खाली पड़ गईं। अब प्रियंका को फिल्म भारत छोड़ने का पछतावा जरूर होगा।

First published on: Aug 08, 2018 01:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.