TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका के हाथ लगा ये इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, इस दिग्गज हॉलीवुड डायरेक्टर संग करेंगी काम !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपने नाम का परचम लहरा रही हैं। देसी गर्ल अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। बरैली से बॉलीवुड औऱ बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफऱ पीसी ने तय किया है। पीसी ने अपनी हॉट अदाओं से भी सबको घायल किया है। इंटरनेशनल लेवल पर प्रियंका छा चुकी […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपने नाम का परचम लहरा रही हैं। देसी गर्ल अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। बरैली से बॉलीवुड औऱ बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफऱ पीसी ने तय किया है। पीसी ने अपनी हॉट अदाओं से भी सबको घायल किया है। इंटरनेशनल लेवल पर प्रियंका छा चुकी हैं। वहीं पिछले साल ही प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर औऱ रैपर निक जोनस से शादी रचाई है। निक से शादी के बाद प्रियंका की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में हो चुकी है।

 अब लीजिए प्रियंका के हाथ एक और प्रोजेक्ट लग चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका जल्द ही एक और प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि, क्वाटिंको गर्ल' प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो सीरिज, 'वी कैन बी हीरोज में नजर आने वाली हैं। बताया गया है कि प्रियंका इस वेबसीरीज के जरिए नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेंगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस प्राइम इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में पीसी कई बड़े स्टार्स के साथ नजर आएंगी।

 इस फिल्म को स्पाई किड्स के डायरेक्टर रोबर्ट रोड्रिगुएज डायरेक्ट करने वाले हैं। रोड्रिगुएज इससे पहले सिनसिटी, एलिटा बैटल एंजल जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म की कहानी धरती के सुपरहीरोज के इर्द गिर्द घूमेगी, जिन्हें एलियन्स किडनैप कर लेते हैं और फिर बाद में बच्चे उन्हें बचाते है। इस फिल्म में हॉलीवुड की दुनिया के कई सितारे नजर आएंगे। 

अब ऐसे में साफ है कि प्रियंका एक बार फिर से इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के जरिए लोगों के दिलों पर छाएंगी। वहीं इससे पहले वो बेवॉच और बीते दिनों ही रिलीज हुई इजंट इट रोमांटिक में नजर आ चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड में भी प्रियंका लंबे वक्त बाद कमबैक कर रही हैं। दरअसल प्रियंका जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.