TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका तो बहुत शानदार बॉस हैं, बर्थडे पर अपने कर्मचारियों को दिया गजब का गिफ्ट !

प्रियंका चोपड़ा ने एक स्मॉल टाऊन गर्ल से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। 36 साल की देसी गर्ल के कदम चूम रही है दौलत और शोहरत ।  18 जुलाई को प्रियंका ने अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है और उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाऊस में काम करने वाली महिलाओं को दिल छू लेने वाला […]




प्रियंका चोपड़ा ने एक स्मॉल टाऊन गर्ल से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। 36 साल की देसी गर्ल के कदम चूम रही है दौलत और शोहरत ।  18 जुलाई को प्रियंका ने अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है और उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाऊस में काम करने वाली महिलाओं को दिल छू लेने वाला तोहफा दिया है। प्रियंका ने अपनी कंपनी में काम करने वाली फीमेल वर्कर्स के लिए खास सुविधाओं का इंतजाम किया है। उनकी कंपनी में काम करने वाली फीमेल स्टाफ को काम के समय को लेकर छूट, मैटरनिटी लीव्स, प्रेग्नेंसी के बाद बच्चों के लिए क्रेश कोर्स और आर्थिक मदद जैसी सुविधाएं दी गई हैं। प्रियंका एक नामचीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बहुत अच्छी बॉस भी हैं।




प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा हमने 80 फीसदी फीमेल स्टाफ को ध्यान में रखा है, जो कि शादीशुदा हैं। उन्होंने कहा कि मांओं के लिए काम के टाइम में छूट का आइडिया प्रियंका का था। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका चोपड़ा एक ऐसा माहौल बनाना चाहती थी, जहां महिलाएं सेफ और प्यार महसूस कर सकें। अब प्रियंका चोपड़ा की इस सोच को तो सैल्यूट ही किया जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में काम करती दिखेंगी। सलमान खान के साथ वो जल्द ही फिल्म भारत में नजर आएंगी। इसके अलावा वो स्काई इज पिंक नाम की फिल्म में भी काम करेंगी। इसी दौरान ये खबर भी है कि वो एक फिक्शन बेस्ड बेव सीरिज में भी काम करेंगी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.