TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

अपनी सगाई की अंगूठी को यूं फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका, जल्द करेंगी अपने रिश्ते का ऐलान, देखिए तस्वीरें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी को ही बताया गया। 

बता दें कि निक जोनस के साथ अपनी सगाई की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हुए एक इवेंट पर ये कहकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक में शेयर नहीं करना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका निक से सगाई कर चुकी है। बीते दिनों ही वो अपनी अंगूटी को छुपाती दिखी थी। लेकिन अब लीजिए प्रियंका खुलकर अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

class='embedly-card'>" style="height: 918px;">


 दरअसल हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर पार्टी हुई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हीरोइनें पहुंची। पार्टी में प्रियंका ने भी शिरकत की। इस पार्टी में देसी गर्ल अपनी रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आई है। दरअसल रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। इसमें प्रियंका बेझिझक होकर अपनी रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

ऐसा लग रहा है प्रियंका अब किसी से भी अपने और निक के रिश्ते को नहीं छुपाना चाहती हैं। वहीं खबर है कि निक जोनस जल्द ही इंडिया आने वाले हैं। लेकिन इस बार वो अकेले नहीं होंगे बल्कि उनके साथ उनका परिवार भी होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 अगस्त को प्रियंका अपने दोस्तों और निक के परिवारवालों के लिए एक ग्रांड पार्टी रख रही है। इस दिन देसी गर्ल अपने और निक के रिलेशन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं। फिलहाल देखते हैं कि प्रियंका कब अपने रिश्ते का ऐलान करती है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.