TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका के होने वाले ससुर पर करोड़ों का कर्ज, अब कर्ज चुकाने के लिए बेचेंगे संपत्ति !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों ही निक जोनस के साथ सगाई के बंधन में बंधी है। साथ ही दोनों का रोका भी हो गया है। रोका सेरेमनी के लिए निक का परिवार इंडिया आया था। अब लीजिए प्रिय़ंका के होने वाले ससुर जी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। खबर […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों ही निक जोनस के साथ सगाई के बंधन में बंधी है। साथ ही दोनों का रोका भी हो गया है। रोका सेरेमनी के लिए निक का परिवार इंडिया आया था। अब लीजिए प्रिय़ंका के होने वाले ससुर जी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक निक जोन्स के पिता पॉल जोनस की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर (70870000 करोड़ रुपए) से ज्यादा का कर्ज है। जी हां, लगभग 7 करोड़ रुपए का कर्ज निक के पिता पर है। इसमें 2,68,000 डॉलर यानी करीब 1,90,00,000 रुपये का एक जजमेंट भी शामिल है। दरअसल निक के पिता की कंपनी एक कानूनी लड़ाई में हार गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जोन्स ब्रदर्स', जिसमें निक भी हिस्सेदार हैं, इन्होंने 2013 में बैंड के खत्म होने से पहले दुनियाभर में रिकॉर्ड्स किए गए गाने बेचे थे। बाद में इन लोगों ने अपना काम अलग करना शुरू कर दिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निक के पास 2.5 करोड़ डॉलर यानि 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। जिसमें निक की ज्यादातर कमाई सोलो आर्टिस्ट के तौर पर की है। लेकिन अब निक सिंगिंग के बाद एक्टिंग में भी हाथ आजमा रहे है। बीते दिनों ही निक जुमानजी नाम की फिल्म में दिखे हैं। बताया गया है कि निक साल भर में करीब 171 करोड़ की कमाई करते हैं। वहीं प्रियंका की सालाना कमाई करीब 64 करोड़ रुपपए बताई गई है। बीते दिनों निक-प्रियंका सगाई कर चुके हैं. अब जल्द ही दोनों शादी करने भी जा रहे हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.