TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

बॉयफ्रैंड निक से प्रियंका ने की सगाई, अक्टूबर में करने जा रही हैं शादी !

आज ही एक ऐसी खबर आई है जिससे हर तरफ खलबली सी मच गई है। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ दिया है। दोनों सालों बाद एक साथ नजर आने वाले थे। लेकिन अब प्रियंका फिल्म का हिस्सा नहीं है। बताया जा रहा […]

आज ही एक ऐसी खबर आई है जिससे हर तरफ खलबली सी मच गई है। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ दिया है। दोनों सालों बाद एक साथ नजर आने वाले थे। लेकिन अब प्रियंका फिल्म का हिस्सा नहीं है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह निक जोनस हैं। इसके अलावा ये खबर भी आई है कि प्रियंका निक से अक्टूबर में शादी करने जा रही हैं। अब लीजिए एक और इसी से जुड़ी खबर आई है कि प्रियंका और निक सगाई कर चुके हैं।

 एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका अपने 36 वें बर्थडे पर निक से सगाई कर चुकी है। इस दौरान दोनों के करीबी भी मौजूद रहे हैं। बताया तो ये भी गया है कि, न्यूयॉर्क सिटी के Tiffany स्टोर से निक ने प्रियंका के लिए अंगूठी खरीदी थी। दोनों ने पिछले दिनों ही डेटिंग शुरू की है। दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर लेंगे। 

कहा जा रहा है कि दोनों अक्टूबर में शादी रचाकर हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। निक पहले ही प्रियंका की पूरी फैमिली से मिल चुके हैं तो वहीं निक के परिवार को भी प्रियंका पसंद है। प्रियंका की मां मधू चोपड़ा ने भी दोनों के रिश्ते को हरी झंडी दे दी है। सगाई के बाद अब दोनों की शादी का सभी को इंतजार है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.