Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Nick Jonas On Priyanka Chopra: ‘सिटाडेल’ से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक आया सामने, Nick Jonas ने की तारीफ

Nick Jonas On Priyanka Chopra: हाल ही में सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) से एक्टर रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास का फर्स्ट लुक सामने आया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्रम  पर इस लुक को शेयर किया जिसमें एक्ट्रेस अग्रेसिव अवतार में नजर आ रही हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स प्रियंका के इस लुक की जमकर […]

Nick Jonas On Priyanka Chopra
Nick Jonas On Priyanka Chopra

Nick Jonas On Priyanka Chopra: हाल ही में सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) से एक्टर रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास का फर्स्ट लुक सामने आया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्रम  पर इस लुक को शेयर किया जिसमें एक्ट्रेस अग्रेसिव अवतार में नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड के कई स्टार्स प्रियंका के इस लुक की जमकर तारीफ की है। एक्टर राजकुमार राव, सामंथा रुथ प्रभु, दीया मिर्जा, ईशा गुप्ता और सोनाली बेंद्रे जैसे सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि वे उन्हें एक्शन में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

प्रियंका ने ‘सिटाडेल’ का लुक को किया शेयर

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग सीरीज का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा था, “सबसे पहले @citadelonprime @vanityfair #CitadelOnPrime के जरिए देखें।” तस्वीरों में प्रियंका एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहनी है जिसमें वे काफी हॉट दिख रही हैं।

निक जोनास ने की प्रियंका की तारीफ (Nick Jonas On Priyanka Chopra)

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा के मिस्टर हसबैंड निक भी “सिटाडेल” में अपनी वाइफ को देख कर हैरान हो गए हैं। निक प्रियंका के लुक से काफी इम्प्रेस हुए हैं और उन्होंने प्रियंका की तारीफ भी की है। हसबैंड निक जोनस ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की फिल्म “सिटाडेल” से कुछ फोटोज शेयर किए हैं।  इसके साथ ही निक ने अपने कैप्शन में लिखा, “आप पर बहुत गर्व है @priyankachopra” साथ ही निक ने एक और स्टिल शेयर करते हुए लिखा, “तैयार हो जाओ तुम सब  शो दूसरे लेवल का है।”

Nick Jonas On Priyanka Chopra

Nick Jonas On Priyanka Chopra

Nick Jonas Priyanka Chopra

Nick Jonas Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वहीं बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस इसी साल के आखिर में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में भी नजर आएंगी  इसके साथ ही वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले ज़रा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी काम करने वाली हैं।

First published on: Feb 28, 2023 05:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.