TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

स्विमिंग पूल में चिल करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, बिकिनी पहन यूं दिए पोज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बनने के बाद काफी खुश हैं। इन दिनों एक्ट्रेस ज्यादा से ज्यादा वक्त पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ  घर पर ही बिता रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही […]

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बनने के बाद काफी खुश हैं। इन दिनों एक्ट्रेस ज्यादा से ज्यादा वक्त पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ  घर पर ही बिता रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सामने आई इन फोटोज में  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) स्विमिंग पूल में इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस दौरान पीसी लाइट ग्रीन कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पूल में लेटकर पोज दे रही हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ऊपर की तरफ देखती हुई नजर आई हैं। जिसे देख फैंस की निगाहें नहीं हट रही। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ” इंस्टाग्राम वस रियलिटी फैंस को प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा हैं। प्रियंका की इस तस्वीर को फैंस शेयर के साथ खूब लाइक्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मस्ती इन पूल, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, हॉट फोटोज। फैंस के साथ कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी कमैंट्स किए हैं। इससे पहले भी पीसी ने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा कीं थी जिसमें वह आमिर खान के हिट गाने के साथ-साथ 90 के दशक के अन्य गानों पर पूल टाइम एन्जॉय करती नजर आई थी। प्रियंका को इन तस्वीरों में ब्लैक बिकिनी पहने देखा गया था। प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने इस साल जनवरी में अपनी बेटी का स्वागत किया। उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम 'मालती मैरी चोपड़ा जोनास' रखा है।  प्रियंका की बेटी का जन्म 15 जनवरी को सैन डिएगो के एक अस्पताल में हुआ था। हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी बेटी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को अगली बार 'सिटाडेल', 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'एंडिंग थिंग्स' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई देंगी। वह बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.