TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra Video: सामने आया प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे का अनदेखा वीडियो, पति संग किया लिपलॉक

Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ दिनों पहले ही अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली और बेटी के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल […]

Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ दिनों पहले ही अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली और बेटी के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। वहीं अब कुछ नई वीडियो भी सामने आई है। इस वीडियो में रेस्टोरेंट में डिनर करने से लेकर पति निक जोनस को किस करने तक के पल कैद हैं। प्रियंका बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। उनकी मम्मी मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने भी खूब इंजॉय किया। वो दामाद निक के साथ डांस करती दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस के एक फैन पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें पहली झलक तब की है, जब वो पर्पल कलर की ड्रेस पहनकर डिनर टेबल पर बैठी हुई हैं और ड्रिंक इंजॉय करने के लिए तैयार हैं। वो कैमरे में पोज दे ही रही होती हैं, तभी निक उन्हें लिप किस कर लेते हैं। दूसरी झलक पूल पार्टी की है। इसके बाद प्रियंका (Priyanka) रेड कलर की ड्रेस में रेत पर नंगे पांव झूमती नजर आ रही हैं। उनके पीछे निक भी हैं। फिर निक अपनी सास के साथ डांस करते हैं। निक ने प्रियंका के बर्थडे पर आसमान को रोशनी से भर दिया। दोनों इस खास पल को एकटक देखते नजर आए। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल जनवरी में पैरेंट्स बने हैं। उनकी बेटी का जन्म सरोगेसी से हुआ, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा है। बेटी के जन्म के बाद ये एक्ट्रेस का पहला बर्थडे था। वे मालती के एक साल का होने के बाद उसका चेहरा दिखाएंगे। इसके साथ ही मधु ने ये भी बताया था कि उनकी बेटी और दामाद मिलकर उनकी नातिन का ख्याल रख रहे हैं। खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा जल्द बेटी के साथ भारत आएंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.