TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की सिटाडेल की शूटिंग, सेट से शेयर की खूबसूरत तस्वीर

मुंबई। बॉलीवड और हॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में हैं। मदर्स डे के मौके पर पीसी ने बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा (Malti Marie Chopra Jonas) की पहली झलक शेयर की थी। ये भी बताया था कि मदर्स डे पर उन्हें सबसे प्यारा गिफ्ट मिला है, क्योंकि उनकी बेटी […]

मुंबई। बॉलीवड और हॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में हैं। मदर्स डे के मौके पर पीसी ने बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा (Malti Marie Chopra Jonas) की पहली झलक शेयर की थी। ये भी बताया था कि मदर्स डे पर उन्हें सबसे प्यारा गिफ्ट मिला है, क्योंकि उनकी बेटी 100 दिनों बाद हॉस्पिटल से घर (Priyanka Chopra Daughter Back Home) आ गई है।   उन्होंने बेटी का घर पर वेलकम किया तो उनके साथ पति निक जोनस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं अब बेटी मातली के घर आने के बाद प्रियंका काम पर वापस लौट (Priyanka Chopra back to work) आई हैं। उन्होंने हॉलिवुड सीरीज सिटाडेल (Priyanka Starts shooting of Citadel) की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सेट से अपनी फोटो भी शेयर की है, जो वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर अपनी फोटो शेयर की है। वो जिस चेयर पर बैठी हैं, उस पर उनका नाम लिखा है। रेड कलर की ड्रेस और मिनिमल मेकअप में वो स्टनिंग दिख रही हैं। उन्होंने इस स्टेटस में ही लिखा है कि वो 'सिटाडेल' (Citadel) के लिए काम पर वापस लौट आई हैं। बता दें प्रियंका ने लंदन में भी सिटाडेल की शूटिंग की थी, जिसके लिए उन्होंने अपना बेस्ट दिया था। वो इस सीरीज में एक जासूस का किरदार निभा रही हैं। वो रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो के साथ नजर आएंगी। उन्होंने शूटिंग के दौरान की कुछ फोटोज भी शेयर की थीं, जब वो घायल हो गई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' के बाद वो 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी, जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी हैं। ये फरहान अख्तर की मूवी है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.