Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Baby Face: प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की झलक, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Priyanka Chopra Baby Face: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी मालती (Malti) को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेटी का चेहरा दिखा दिया है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस मालती की क्यूटनेस पर अपना दिल हार बैठे हैं। सोशल मीडिया पर […]

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Baby Face: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी मालती (Malti) को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेटी का चेहरा दिखा दिया है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस मालती की क्यूटनेस पर अपना दिल हार बैठे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिससे नजरें नजरे हटाना बेहद मुश्किल है। आप भी देखिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बेटी की झलक।

और पढ़िएAthiya Shetty And KL Rahul Marriage Date: आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पक्की! जनवरी में लेंगे सात फेरे

मां प्रियंका ने दिखाई बेटी की झलक

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेटी मालती (Malti) की फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि मालती का चेहरा दिख रहा है लेकिन प्रियंका ने उनकी आंखें छिपा दी है जिससे उनका चेहरा पूरी तरह से नजर नहीं आ रहा है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस डिमांड कर रहे हैं कि वो जल्द मालती का फेस दिखाए। बेटी की फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आई मीन’ और किस वाले इमोजी बनाए।

फैंस ने दिया रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेटी मालती (Malti) की इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो को देखकर फैंस उनके लुक्स की तुलना पापा निक जोनस (Nick Jonas) संग कर रहे हैं और उनपर खूब प्यार लुटा रहे है। प्रियंका चोपड़ा अपना हर फंक्शन बेटी मालती संग मनाती हैं और उन्होंने अपना जन्मदिन मालती के साथ सेलिब्रेट किया था। वहीं अब फैंस मालती का पूरा चेहरा देखना चाह रहे हैं।

और पढ़िएKartik Aaryan B’day Bash: कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में हसीनाओं का जलवा, अनन्या पांडे-दिशा पाटनी ने लूटी महफिल

देसी गर्ल इन फिल्मों में आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वो तीन साल बाद फिल्म और अपने ब्रैंड प्रमोशन के लिए अपने देश आई थी। खबर है कि, वो संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगी। इसी के साथ वो विशाल भारद्वाज की फिल्म में भी एक अहम रोल अदा करती हुई दिखाई देंगी। वहीं वो फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी जिसमें ‘आलिया भट्ट’ और ‘कटरीना कैफ’ अहम रोल में दिखाई देंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 23, 2022 10:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.