Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई ‘मालती’ की झलक, बेटी पर प्यार लुटाती दिखीं एक्ट्रेस

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आज सिनेमा में बड़ा नाम है। वो अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हर बात शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था। बेटी के घर आने की खुशी उन्होंने फैंस के साथ […]

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आज सिनेमा में बड़ा नाम है। वो अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हर बात शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था। बेटी के घर आने की खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी और अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी संग फोटो शेयर की है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फोटो को प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रियंका ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में उनकी बेटी  मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ (Malti Marie Chopra Jonas) लेटी हुई हैं और उनके पास काफी सारे खिलौने रखे हुए हैं। दूसरी फोटो में सिर्फ उनकी बेटी हैं जिनके चेहरे को उन्होंने व्हाइट कलर की इमोजी से छिपा दिया है। तीसरी फोटो में वो किताबें देख रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते प्रियंका ने कैप्शन भी लिखा है।

पहली फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा कि, ‘प्रियंका अपने सपने को जी रही हैं’। दूसरी फोटो को शेयर कर उन्होंने इमोजी बनाए। प्रियंका के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो, कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर दिल वाले इमोजी बनाए हैं और तीसरी फोटो को पोस्ट कर उन्होंने ‘मां-बेटी संडे’ लिखा और दिल बनाए। इस पोस्ट को फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मालती के पहले बर्थडे पर उनका चेहरा दिखाया जाएगा। इस बात को सुनकर फैंस में जबरदस्त खुशी देखने को मिली थी। बता दें, प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। एक्ट्रेस का हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है और यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और वो एक बार फिर जल्द ही पर्दे पर नजर आएंगी।

First published on: Aug 15, 2022 08:50 AM