TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया स्पेशल वीडियो, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं जिसे आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस को एक हिंट […]

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं जिसे आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस को एक हिंट दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो (Priyanka Chopra Video) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो वीडियो में आप देख सकते है कि, वो शीशे के सामने खड़ी हैं और मुस्कुराते हुए एक तारीख लिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इसमें (26-08-22) लिखती हुई नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'दीवार पर मिरर मिरर।' मैं इस बात को बताने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती।'वीडियो को देखने के बाद फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।   वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने दिया हिंट कमेंट सेक्शन की बात करें तो, कोई उनकी आने वाली फिल्म को लेकर कमेंट कर रहा है तो कोई इमोजी बना रहा हैं। महज कुछ ही घंटों में एक्ट्रेस के वीडियो को लाखों लाइक्स मिल गए। वहीं उनके लुक की बात करें तो उन्होंने गाउन पहना है और बालों को खुला रखा हैं जिसमें वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और उनका हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है। प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग मूवी वहीं एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिल्म सिटाडेल (Citadel) में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म 'जी ले जरा' (Jee Le Zaraa) में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.