TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका की सगाई की अंगूठी है इतनी महंगी, कीमत जानकर आपके उड़ जाएंगे होश !

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी को ही बताया गया। इसके अलावा प्रियंका निक से सगाई कर चुकी है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा की पार्टी में वो अपनी अंगूठी को खुलेआम दिखाती हुई नजर आई थी। अब लीजिए खबर आ रही है कि प्रियंका की ये अंगूठी जो उन्हें निक ने पहनाई है। इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के मुताबिक इस अंगूठी की कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक अंगूठी दो लाख डॉलर की है। अगर इस अंगूठी की कीमत इंडियन रुपयों में देखी जाए तो इसकी कीमत पूरे 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा ही है।

 बता दें कि निक जोनस जल्द ही अपने परिवार के साथ इंडिया आ रहे है। यहां प्रियंका निक की फैमिली और अपने कुछ दोस्तों के लिए इंगेजमेंट पार्टी रखेंगी। ये पार्टी दिल्ली में होगी। पार्टी की तारीख 18 अगस्त बताई जा रही है। बर्थडे से ठीक एक महीने बाद ही ये पार्टी हो रही है। इस दिन देसी गर्ल अपने और निक के रिलेशन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं। साथ ही दोनों अक्टूबर में शादी भी कर सकते है। फिलहाल देखते हैं कि प्रियंका कब अपने रिश्ते का ऐलान करती है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.