Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra: जब प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने Hollywood जाने का राज, खुद को रोक नहीं पाई Kangana Ranaut

Priyanka Chopra: बॉलीवुड में सबके दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी दमदार एक्टिंग से अपनी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस जल्द रिचर्ड मैडेन स्टारर रुसो ब्रदर्स की ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। वहीं, हाल ही में एक […]

priyanka chopda

Priyanka Chopra: बॉलीवुड में सबके दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी दमदार एक्टिंग से अपनी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस जल्द रिचर्ड मैडेन स्टारर रुसो ब्रदर्स की ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। वहीं, हाल ही में एक पोडकास्ट में प्रियंका से पूछा गया था कि किस वजह से उन्होंने काम के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया था? इस पर प्रियंका ने पहली बार खुलकर बात की और कहा कि उन्हें बॉलीवुड के कुछ लोगों से दिक्कत थी और वो राजनीति से थक चुकी थीं।

प्रियंका ने किया बड़ा खुसलसा

डैक्स शेपर्ड के पॉडकास्ट ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ पर प्रियंका चोपड़ा से अमेरिका में काम करने का कारण पूछा गया था। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि, ‘देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक वीडियो में देखा और उन्हें फोन किया। उस दौरान प्रियंका ‘सात खून माफ’ की शूटिंग कर रही थी। अंजलि ने प्रियंका से कहा कि उसने डेमो सुना था और पूछा कि क्या वो अमेरिका में म्यूजिक कैरियर में दिलचस्पी रखती हैं। प्रियंका ने कहा कि ये उस समय हुआ जब वो भी बॉलीवुड से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रही थीं।

बॉलीवुड में कास्ट नहीं कर रहे थे लोग

प्रियंका ने आगे कहा, “मुझे बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मुझे शिकायत थी। मैं उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं इसलिए मैं राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है। प्रियंका ने आगे कहा, “इस म्यूजिक ने मुझे दुनिया के दूसरे हिस्से में जाने का मौका दिया। मैं उन फिल्मों के लिए तरसती नहीं थी जिन्हें मैं नहीं करना चाहती थी। लेकिन मुझे कुछ क्लबों और लोगों के गुटों को अट्रैक्ट करना पड़ता। मुझे लगा कि बॉलीवुड में बहुत लंबा काम कर चुकी हूं और अब मुझे हॉलीवुड में काम करने की जरूरत है।”

इस म्यूजिक वीडियो के बाद प्रियंका को इंटरनेशनल सीरीज “क्वांटिको” (Quantico) में बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिला। ये सीरीज सुपरहिट हुई। इसके बाद से प्रियंका को हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स मिलने लगे। धीरे-धीरे प्रियंका हॉलीवुड में ज्यादा दिखने लगीं और बॉलीवुड में कम।

कंगना ने किया प्रियंका को सपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड पर किए गए बड़े खुलासे के बाद कंगना रनौत उनके सपोर्ट में आई हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर बॉलीवुड के कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने प्रियंका चोपड़ा को स्पोर्ट करते हुए दो ट्वीट किए हैं। जिसमे उन्होंने इंडस्ट्री के कई लोगों पर निशाना साधा है।

विवेक अग्निहोत्री ने किया रिएक्ट

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट करते हुए लिखा, जब बड़े नाम बुली करते हैं, कुछ झुकते हैं, कुछ सरेंडर करते हैं, कुछ हार मानते हैं, कुछ ड्रग्स लेते हैं, कुछ अपनी जान गवां बैठते हैं। इन बुली गैंग्स को हरा पाने की असंभव कोशिश के खिलाफ बहुत कम क्विट करके अपनी सक्सेस का यूनिवर्स बना पाते हैं। वो जिंदगी के रियल स्टार्स हैं।

First published on: Mar 28, 2023 01:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.