Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Returns To India: तीन साल बाद भारत लौटीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, चेहरे पर दिखी खुशी

Priyanka Chopra Returns To India: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से अपनी हर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर जानकारी शेयर करती रहती हैं। वहीं कल एक्ट्रेस ने जानकारी दी थी कि वो भारत आएंगी। वहीं आज वो अपने देश लौट आई है और इस […]

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Returns To India: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से अपनी हर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर जानकारी शेयर करती रहती हैं। वहीं कल एक्ट्रेस ने जानकारी दी थी कि वो भारत आएंगी। वहीं आज वो अपने देश लौट आई है और इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है और ये वीडियो इंटरनेट पर छा रहा है।

देसी गर्ल का एयरपोर्ट पर स्वागत

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो एयरपोर्ट से बाहर निकल रही हैं और उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है और उनका जोरदार स्वागत हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बाहर आते ही सभी से हेलो करती हैं और पैपराजी के सामने फोटो भी क्लिक करवाती हुई नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस डेनिम ब्लू आउटफिट में नजर आ रही हैं और एक्ट्रेस को देखकर पैपराजी के साथ-साथ उनके फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं।

यहाँ पढ़िए – Ishaan Khattar Birthday: पहली बार ईशान खट्टर ने भाई शाहिद कपूर संग शेयर की थी स्क्रीन, एक्टर के इस सीन पर मचा था बवाल

बेटी का चेहरा देखने के लिए फैंस बेताब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर ये भी खबर है कि वो अपनी बेटी मालती (Malti) के साथ भारत आ रही हैं लेकिन एयरपोर्ट पर वो बेटी के साथ नजर नहीं आई। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में परिवार ने विदेश में ही दिवाली मनाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थी। अभी तक एक्ट्रेस ने बेटी मालती का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन उनकी माता मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मालती के जन्मदिन पर प्रियंका बेटी का चेहरा दिखाएंगी।

यहाँ पढ़िए – Tiger Shroff: बेसिन तोड़ने के चक्कर में टाइगर श्रॉफ का टूटा पैर, एक्शन सीन शूट करते समय हुआ हादसा

इस वजह से आईं भारत

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की देसी गर्ल हैं जिन्हें पर्दे पर देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘आलिया भट्ट’ और ‘कटरीना कैफ’ अहम रोल में होंगी। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट में नजर आएंगी और इसी सिलसिले में वो भारत आई हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Nov 01, 2022 08:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.