बेटी के साथ आएंगी भारत
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी फ्लाइट की टिकट देखने को मिल रही है। इसी के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि, 'फाइनली, गो होम, वो भी तीन साल बाद है।' इस पोस्ट को पढ़कर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से विदेश में रह रही हैं और अब असरे बाद अपने वतन लौटकर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस का पोस्ट इंटरनेट पर छा रहा है।बेटी का किया था स्वागत
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने बेटी मालती (Malti) के साथ अक्सर फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में परिवार ने विदेश में ही दिवाली मनाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थी। अभी तक एक्ट्रेस ने बेटी मालती का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन उनकी माता मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मालती के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का चेहरा दिखाएंगी जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। यहाँ पढ़िए – Ananya Panday B'day Bash: अनन्या पांडे की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान, नव्या नवेली नंदा समेत इन सितारों ने जमाया रंगदेसी गर्ल का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिल्म सिटाडेल (Citadel) में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ (Jee Le Zaraa) में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगी। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और उनका हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है। वहीं आज देसी गर्ल ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और अब फैंस उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.