TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra Daughter Malti: बेटी मालती संग चिड़ियाघर घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस भी रहे मौजूद

Priyanka Chopra Daughter Malti: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने परिवार संग सुनहरे पलों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, वह और पति निक जोनस (Nick Jonas) अपनी नन्ही सी जान मालती मैरी चोपड़ा जोनस […]

Priyanka Chopra Daughter Malti
Priyanka Chopra Daughter Malti: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने परिवार संग सुनहरे पलों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, वह और पति निक जोनस (Nick Jonas) अपनी नन्ही सी जान मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ चिड़ियाघर घूमने गए थे।

प्रियंका ने बेटी संग शेयर की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं। वहां वह पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ फुरसत के पल बिता रही हैं। हाल ही में, जोनस फैमिली अपनी बच्ची को लेकर लॉस एंजेलिस के चिड़ियाघर गए थे। जिसकी तस्वीर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सुंदर फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका, निक और उनकी बेटी एक्वेरियम के पास पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। नन्ही मालती अपने पापा निक की गोद में हैं और प्रियंका को निहार रही हैं। और पढ़िएTaimur Pre-Birthday Celebration: करीना कपूर खान ने इस तरह मनाया बेटे तैमूर का प्री-बर्थडे बैश, देखें फोटोज

ब्लैक आउटफिट में दिखे निक

तस्वीर में देखा जा सकता है कि निक जहां ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं तो वहीं प्रियंका ऑफ-व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। जबकि उनकी नन्ही परी मैरून ड्रेस में क्यूट लग रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी बच्ची की चेहरे को व्हाइट हार्ट से छुपा दिया है। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'फैमिली।' इसके साथ उन्होंने एक्वेरियम और जू को हैशटैग में लिखा है। और पढ़िएKate Winslet: ‘अवतार 2’ की एक्ट्रेस केट विंसेट का इंडस्ट्री पर बड़ा खुलासा, सपोर्ट में आईं करीना-अनुष्का

इस साल की थी शादी

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए 15 जनवरी, 2022 को एक बेटी के माता-पिता बने थे। जल्द ही उनकी लाडली 1 साल की हो जाएगी। कपल ने साल 2018 में शादी रचाई थी। हालांकि, कपल अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने नहीं आने देते हैं। वे अपनी बेटी का तस्वीरें तो शेयर करते हैं, लेकिन फेस को हमेशा छुपा देते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.