---विज्ञापन---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे पर लाडली मालती संग की ट्विनिंग, सामने आईं मां-बेटी की ये खास तस्वीर

Priyanka Chopra B-day Celebration: बॉलीवुड और ​हॉलीवु की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने खास अंदाज और खास शख्स के साथ सेलिब्रेट किया। जी हां आप सही समझ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपना जन्मदिन फैमिली […]

Priyanka Chopra B-day Celebration: बॉलीवुड और ​हॉलीवु की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने खास अंदाज और खास शख्स के साथ सेलिब्रेट किया। जी हां आप सही समझ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपना जन्मदिन फैमिली के साथ साथ अपनी लाड़ली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ सेलिब्रेट किया।

सेलिब्रेशन की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा छुपाया हुआ है। इस फोटो में मम्मी और बेटी दोनो सेम सेम आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस फोटो में प्रियंका को अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। वह अपनी सबसे अच्छी दोस्त तमन्ना दत्त के साथ कैमरे के लिए पोज़ दे रही हैं।

और पढ़िए – राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल पर की फूलों की बारिश, एयरपोर्ट पर यूं लुटाया प्यार

अभिनेत्री ने कट आउट डिटेलिंग के साथ रेड गाउन पहना हुआ है और उनकी बेटी ने भी रेड कलर की फ्रॉक पहनी हुई है। रेड आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई मां-बेटी की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी और इसने हमारा दिल जीत लिया। यह पहली बार नहीं है, जब हमने प्रियंका को अपनी नन्ही सी बच्ची के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा है। इस​के पहले, 8 जुलाई 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ घर से बाहर कदम रखा था और उन्होंने इसकी एक तस्वीर साझा की थी।

अपने इंस्टा हैंडल से प्रियंका ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी बच्ची के साथ एक शांत स्थान पर बैठी देखी जा सकती हैं। पिंक कलर के आउटफिट में मालती काफी क्यूट लग रही थीं और उन्होंने अपने लुक को ब्लू हैट से स्टाइल किया था। हालांकि, प्रियंका ने अपनी बेटी के चेहरे को दिल के इमोटिकॉन से छिपा दिया था।

और पढ़िए –पंजाबी सिंगर जानी जोहान का हुआ एक्सिडेंट, अस्पताल में भर्ती

वहीं इस वीडियो में प्रियंका अपने दोस्तों और परिवार के साथ रात में समुद्र तट पर चिल करती नजर आ रही है और वे कुछ मैक्सिकन संगीत का आनंद ले रहे थे। हालांकि, जिस बात ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह थी कि, निक बीच पर खड़े होकर अपनी पत्नी प्रियंका के लिए गा रहे थे और डांस कर रहे थे। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jul 21, 2022 11:16 AM