---विज्ञापन---

Priyanka Chopra: इंडिया आते ही सोशल मीडिया पर छाईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर कहा- ‘बहुत मिस कर रही थी’

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने देश यानी भारत में हैं। वह करीब तीन सालों बाद भारत लौटी हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब ऐसे में अदाकारा इतने दिन बाद अपने देश लौटी हैं […]

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने देश यानी भारत में हैं। वह करीब तीन सालों बाद भारत लौटी हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब ऐसे में अदाकारा इतने दिन बाद अपने देश लौटी हैं तो यहां अपना खास सुनहरा पल बीता रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई की मरीन ड्राइव पर की मस्ती

एक्ट्रेस ने मुंबई में एन्जॉय करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@priyankachopra) पर अपना खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री मुंबई की मरीन ड्राइव पर मस्ती करती दिखाई दी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सन ग्लासेस लगाया हुआ है और बालों को खोला हुआ है। वीडियो के बैकग्राउंड में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ब्लफमास्टर का गाना बज रहा है। वीडियो में वह खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि वह मुंबई को काफी मिस कर रही थीं।

प्रियंका ने कहा- मैंने तुम्हें मिस किया

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक पुराने अड्डा पर रुकना… भले ही सिर्फ एक मिनट के लिए, मुंबई, मैंने तुम्हें मिस किया! अब काम पर वापस.’ सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस द्वारा वीडियो शेयर करते ही उनके लाइक और कमेंट का बाढ़ आ गया। फैंस एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

देखें खूबसूरत तस्वीरें

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘अगले कुछ दिनों का इंतजार है।’ फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। प्रियंका तस्वीर में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज कमाल का लग रहा है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

First published on: Nov 03, 2022 10:45 AM