Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Post: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की क्यूट फैमिली पिक्चर, फ्लोर पर बेटी संग खेलती आईं नजर

Priyanka Chopra with Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने हेयरकेयर ब्रांड एनोमली के प्रमोशन के लिए भारत आई थीं। उन्होंने मुंबई में कुछ नए स्टोर लॉन्च किए और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में मीडिया से बातचीत भी की है। प्रियंका ने पिछले तीन साल में पहली बार भारत का दौरा किया है। […]

Priyanka Chopra Post: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की क्यूट फैमिली पिक्चर, फ्लोर पर बेटी संग खेलती आईं नजर
Priyanka Chopra Post: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की क्यूट फैमिली पिक्चर, फ्लोर पर बेटी संग खेलती आईं नजर

Priyanka Chopra with Daughter Malti: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने हेयरकेयर ब्रांड एनोमली के प्रमोशन के लिए भारत आई थीं। उन्होंने मुंबई में कुछ नए स्टोर लॉन्च किए और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में मीडिया से बातचीत भी की है। प्रियंका ने पिछले तीन साल में पहली बार भारत का दौरा किया है। अब वह अपनी भारत में विजिट के बाद वापस लॉस एंजेलिस पहुंच गई हैं, जहां उन्हें काफी समय बाद अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताने का समय मिला है। एक्ट्रेस ने अपने लॉस एंजेलिस के घर से पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ खास वक्त बिताते हुए एक पिक्चर पोस्ट की है। जिसपर से उनके फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

और पढ़िए India Vs England: इंडिया की हार पर छलका बॉलीवुड का दर्द, बोले- ‘कहानी अभी बाकी है…

फैमिली टाइम स्पैंड कर रही हैं Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ और काम से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपनी छोटी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को हाथों में पकड़ी और उसके साथ खेलती नजर आ रही हैं। वहीं निक जोनस अपनी पत्नी और बेटी को साथ में चेहरे पर मुस्कान के साथ बहुत प्यार से देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए ‘होम’ लिखा है और साथ में रेड हार्ट और इविल आई वाला इमोजी भी लगाया है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। तीनों इस पोस्ट में बहुत क्यूट लग रहे हैं और उनकी साथ में इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद भी किया जा रहा है।

फैन ने निक को कहा ‘इंडियन डैड’

प्रियंका के इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए तरह-तरह की चीजें कही हैं। फैमिली की तस्वीर देखते हुए फैंस ने निक को ‘इंडियन डैडी’ कहकर भी बुलाया है। जिस तरह से निक प्यार से अपनी पत्नी और बेटी को देख रहे हैं यह नोटिस करते हुए एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा है,’निक पोस्ट में एक इंडियन डैडी की तरह नजर आ रहे हैं’ तो वहीं दूसरे फैन ने बेटी मालती को अपने पिता जैसा बताया है। इसके अलावा फैंस ने कमेंट सेक्शन को प्यार भरे इमोजी और कमेंट्स से भर दिया है।

और पढ़िएMira Rajput Post: मीरा राजपूत ने पियानो पर बजाया ‘कबीर सिंह’ का गाना, शाहिद कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Priyanka Chopra का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, वो जल्द ही फरहान अख्तर(farhan akhtar) की फिल्म ‘जी ले जरा’ के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) भी नजर आने वाली हैं। तीनों एक्ट्रेस पहली बार एक ही फिल्म में साथ देखी जाएंगी ऐसे में फैंस इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 10, 2022 06:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.