Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका निक की शादी इस साल दुनिया भऱ में दूसरी सबसे चर्चित मैरिज रही ! गूगल का ऐलान !

प्रियंका और निक जोनस की शाही शादी दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई हैं। सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई और अब गूगल ने भी ये ऐलान कर दिया है कि प्रियंका और निक की शादी इंग्लैंड की रॉयल वेडिंग के बाद दूसरा […]

प्रियंका और निक जोनस की शाही शादी दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई हैं। सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई और अब गूगल ने भी ये ऐलान कर दिया है कि प्रियंका और निक की शादी इंग्लैंड की रॉयल वेडिंग के बाद दूसरा सबसे ज्यादा पॉपुलर वेडिंग है।

गूगल ने टॉप 10 शादियों की लिस्ट शेयर की है जिसमें दूसरे नंबर पर प्रियंका और निक की शादी है। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर दीपिका और रणवीर सिंह की शादी है। प्रियंका की शादी की तस्वीरों को दुनिया भर के लोगों ने देखा। 

प्रिंयका ने अपनी शादी में जमकर खर्च किया । 4 करोड़ में तो उन्होंने उम्मेद भवन पैलेस बुक किया था। 

क्रिश्चयन वेडिंग में प्रियंका राल्फ एंड रूसो के व्हाइट गाउन पहना था। 

व्हाइट गाउन में प्रियंका बहुत खूबसूरत दुल्हन दिख रही थीं। वो अपनी शादी में दुनिया का सबसे लंबा वेल चाहती थी और उन्होंने अपने सपने को पूरा किया। 

 शादी की तस्वीरों में वो बहुत खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में हैंड एम्ब्रॉयडेड फ्लोरल गाउन पहना है। 

उनके इस वेडिंग गाउन की एम्ब्रॉयडी में 1826 घंटे लगे हैं। प्रियंका के हाई नेक कॉलर, फुल लॉन्ग स्लीव गाउन में 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई है। उनके गाउन का वेल 75 फीट लंबा है। इस गाउन का लुक ट्रांसपेरेंट है।

प्रियंका की ब्राइडमेट उनकी मम्मी मधु चोपड़ा बनी थी। शादी के लिए जाते वक्त वो किसी परी की तरह नजर आ रही थी। 

शादी की तस्वीरों के लिए निक-प्रियंका ने एक बड़ी मैग्जीन के साथ करार किया था। 

कहा जा रहा है कि शादी की तस्वीरों को 27 करोड़ में बेचा गया । दोनों की ये शादी की पिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि दोनों की ये पिक्चर एक मैग्जीन की तरफ से रिवील की गई है। 

निक जोनस की फीमेल फैंस एक तरफ उनकी शादी की खबर से नाराज हैं तो वहीं जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें लोगों को दीवाना बना रही हैं । 

विदेशी मीडिया भी इनकी शादी को बहुत प्रमुखता दे रहा है। जोधपुर के पैलेस में हुई इस भव्य शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

दोनों की शाही शादी की तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। प्रियंका और निक ने दोनों ही शादियों को पूरे विधि विधान से किया। इनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 खुद निक जोनस ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसे खूब लाइक्स मिले । 

शादी के बाद प्रियंका और निक जोनस बहुत खुश नजर आए।

 

दोनों हर वक्त एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। 




निक की फीमेल फैंस को प्रियंका से जलन हो रही हैं। उनका कहना है कि प्रियंका ने निक को उनसे चुरा लिया। 

First published on: Dec 14, 2018 12:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.