TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

आखिरकार प्रियंका और उनके बॉयफ्रैंड निक के रिलेशन पर बोलीं मधू चोपड़ा !

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के निक जोनस को डेट करने की खबरें अब आम सी हो गई है। इंडियन मीडिया के साथ-साथ विदेशी मीडिया में भी ये खबरे खूब छाई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका निक को अपनी मां से मिलाने के लिए भारत लाईं। हाल ही में प्रियंका मॉम मधू चोपड़ा और निक […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के निक जोनस को डेट करने की खबरें अब आम सी हो गई है। इंडियन मीडिया के साथ-साथ विदेशी मीडिया में भी ये खबरे खूब छाई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका निक को अपनी मां से मिलाने के लिए भारत लाईं। हाल ही में प्रियंका मॉम मधू चोपड़ा और निक के साथ डिनर डेट पर गईं। यहां प्रियंका ने निक को अपनी मां से मिलाया है। एक रिपोर्ट की माने तो, निक जोनस से मिलने के बाद प्रियंका चोपड़ा की मां उन्हें कुछ ज्यादा समझ नहीं पाई हैं। प्रियंका के निक संग मुलाकात करने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मधु चोपड़ा का रिएक्शन भी आया है। मधु चोपड़ा ने कहा- 'जब हम निक जोनस के साथ डिनर डेट पर गए तो हमारे साथ 10 और लोग थे और मुझे वहां निक को जानने के लिए वक्त भी नहीं मिला।'  

एक जाने माने अखबार को दिए इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने आगे कहा- 'निक जोनस से मेरी मुलाकात पहली बार हुई है। उनके बारें में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो निक प्रियंका को पसंद करने लगे हैं और अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाना चाहते हैं। विदेशी मीडिया में इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि निक ने प्रियंका को लिव-इन-पार्टनर बनने के लिए पूछा है। हाल ही में प्रियंका बहन परिणीती और निक के साथ गोवा छुट्टियां मनाने के लिए गई है। देखते हैं कि देसी गर्ल अपना रिश्ता कब ऑफिशियल करती है।



Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.