Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Priyanka-Nick Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के 4 साल पूरे, जानें कैसे शुरू हुई लव-स्टोरी!

Priyanka-Nick Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की पावर कपल में गिने जातें हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठते हैं। कहा जाता है कि, प्रियंका चोपड़ा को पाने के लिए निक जोनस ने कई बार उन्हें प्रपोज किया था। वहीं आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस […]

Priyanka-Nick Wedding Anniversary
Priyanka-Nick Wedding Anniversary

Priyanka-Nick Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की पावर कपल में गिने जातें हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठते हैं। कहा जाता है कि, प्रियंका चोपड़ा को पाने के लिए निक जोनस ने कई बार उन्हें प्रपोज किया था। वहीं आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं और इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे दोनों की लव-स्टोरी के बारे में।

Know About Bollywood Actress Priyanka Chopra And Hollywood Star Nick Jonas Net Worth And Biography | Priyanka Nick Net Worth: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के पास है 700 करोड़ से ज्यादा

ऐसे हुई दोस्ती

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का जन्म 1982 में हुआ और निक जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 में हुआ और वो प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक जोनस पेशे से सिंगर हैं और उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर म्यूजिकल ग्रुप बनाया जो आज काफी फेमस है। फिर साल 2016 में एक दिन निक जोनस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को लिखा कि, ‘कई दोस्तों ने मुझे कहा कि मुझे आपसे मिलना चाहिए आपको क्या लगता है?’ धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती को हो गई।

पहली दफा निक ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिर साल 2017 में निक जोनस से मुलाकात हो गई। आपको बता दें, दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई। इस दौरान निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को देखते ही कहा कि, ‘आप सच में ऐसे ही हो, मेरी पूरी जिंदगी में आने से पहले आप कहां थी।’ इसके बाद दोनों की कई दफा मुलाकात हुई और एक-दूसरे को समझना शुरू किया। दो मुलाकात के बाद तीसरी मुलाकात हुई जो कि यादगार है।

और पढ़िएHBD Rohanpreet Singh: नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, सुर्खियों में ‘स्पेशल’ पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा को पहली बार देखते ही क्लीन बोल्ड हो गए थे निक जोनस, ग्रीस में जब किया था प्रपोज तो खामोश रह गई थी एक्ट्रेस | interesting love story of priyanka

खास अंदाज में निक ने किया था प्रपोज

निक जोनस (Nick Jonas) ने तीसरी मुलाकात में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  को प्रपोज कर दिया।  इसके साथ उन्होंने अपनी इंगेजमेंट की घोषणा की। निक ने कहा था कि, ‘मैं अपने घुटने पर बैठकर एक बार फिर कहता हूं। क्या आप मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी बनाकर मुझसे शादी करोगी।’ इसके बाद निक जोनस ने कहा, ‘अब मैं यह रिंग आपकी उंगली में पहनाने जा रहा हूं अगर आपको कोई परेशानी नहीं है।’ और फिर प्रियंका ने हां कर दी।

और पढ़िएSidharth And Kiara Marriage: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी को लेकर आया अपडेट, दोस्त ने किया खुलासा

प्रियंका के रिसेप्शन में आए PM ...

पीएम मोदी ने की थी शादी में शिरकत

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हुई, लेकिन कहते हैं हैं प्यार जिससे हो, वो मिल ही जाता है और प्यार में सब जायस है। बस फिर दोनों ने 1 दिसंबर 2018 को दोनों ने शादी रचाई। ये एक ग्रैंड शादी थी जिसमें सिनेमा जगत के तमात सितारों ने शिरकत की थी। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Mod) भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। वहीं आज प्रियंका और निक के एक बेटी है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

First published on: Dec 01, 2022 08:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.