TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

तो इस वजह से परिणीति और राघव की शादी से गायब रहीं प्रियंका चोपड़ा, मां ने कर दिया खुलासा !

Madhu Chopra On Priyanka Chopra: बीती शाम आप सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए। जिसके बाद दोनों का जोरदार रिस्पेशन भी हुआ। रात से ही सोशल मीडिया पर कपल के रिस्पेशन लुक की फोटो जमकर वायरल हो रही है। अब सारे फंक्शन धूम-धाम से होने के बाद सभी लोग […]

Madhu Chopra On Priyanka Chopra
Madhu Chopra On Priyanka Chopra: बीती शाम आप सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए। जिसके बाद दोनों का जोरदार रिस्पेशन भी हुआ। रात से ही सोशल मीडिया पर कपल के रिस्पेशन लुक की फोटो जमकर वायरल हो रही है। अब सारे फंक्शन धूम-धाम से होने के बाद सभी लोग घर वापसी कर रहे हैं। एक-एक करके एयरपोर्ट पर सभी गेस्ट को रवाना होते हुए देखा गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां और परिणीति चोपड़ा की ताईजी मधु चोपड़ा भी वापस मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान खुद उन्होंने प्रियंका के न आने की वजह का खुलासा किया।

प्रियंका चोपड़ा ने नहीं की शिरकत (Madhu Chopra On Priyanka Chopra)

परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा के न आने की खबर ने उस वक्त तेजी पकड़ ली जब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए बहन परिणीति को बधाई दी थी। उसी वक्त सबको अंदाजा हो गया था कि एक्ट्रेस शादी में शिरकत नहीं करने वाली हैं। फैंस में इस चीज को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट थी कि आखिर उन्होंने शादी क्यों अटेंड नहीं की।

मां ने बताई वजह

अब खुद प्रियंका की मां ने इसकी वजह का खुलासा किया है। दरअसल मुंबई वापस लौटने के दौरान पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया और इस दौरान उनसे ढेर सारे सवाल किए। इस दौरान जब एक पैप ने पूछा कि प्रियंका क्यों नहीं आईं तो इसके जवाब में मां मधु चोपड़ा ने कहा कि- प्रियंका काम कर रही है तो उस वजह से शामिल नहीं हो पाई।

परिणीति ने शेयर की फोटो

अब मधु चोपड़ा का ये वीडियो हर तरफ छा गया है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी की फोटोज शेयर कर दी हैं। कपल शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। फोटो पोस्ट करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा- 'एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा के लिए सफर अब शुरू होता है।'

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.