Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

VIDEO- प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर के साथ खूब नाचीं मम्मी मधू चोपड़ा, लगाए जमकर ठुमके

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ कीमती वक्त बिता रही हैं। प्रियंका ने पिछले साल ही निक जोनस से शादी रचाई है। निक से शादी के बाद प्रियंका अब ससुराल में ज्यादा रहती हैं। हालांकि वो अपने काम काज के चलते इंडिया भी आती रहती हैं। देसी गर्ल के […]

Edited By : | Updated: Aug 23, 2019 08:00
Share :

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ कीमती वक्त बिता रही हैं। प्रियंका ने पिछले साल ही निक जोनस से शादी रचाई है। निक से शादी के बाद प्रियंका अब ससुराल में ज्यादा रहती हैं। हालांकि वो अपने काम काज के चलते इंडिया भी आती रहती हैं। देसी गर्ल के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी रहती है। दरअसल मम्मी मधु चोपड़ा ज्यादातर अपनी लाड़ली के पास ही रहती है। इन दिनों जोनस ब्रदर्स के टूर्स चल रहे हैं। ऐसे में हाल ही में प्रियंका की मां का एक वीडियो आया है। इस वीडियो में प्रियंका की मां प्रियंका जेठानी यानि सोफी टर्नर के साथ डांस करती दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देसी गर्ल की मम्मी पीसी की जेठानी के साथ खूब ठुमके लगा रही हैं। वीडियो जोनस बदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान का है। इसी टूर के दौरान पीसी की मम्मी के साथ सोफी ने खूब डांस किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि, दोनों VIP स्टैंड में खड़े होकर बैंड को चीयर्स कर रही हैं। 

साथ ही दोनों ने शानदार डांस परफॉर्मेंस भी दी। उनके डांस से साफ है कि वो कॉन्सर्ट को काफी एन्जॉय कर रही हैं। इसके अलावा ये भी साफ नजर आया कि पीसी की मम्मी भी जोनस फैमिली के साथ काफी घुल मिल चुकी हैं। दोनों की स्वीट केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों से ही निक जोनस अपने दोनों भाई जोय जोनस औऱ केविन जोनस के साथ इस टूर पर हैं। टूर के टिकट्स बीते दिनों ही सोल्ड आउट भी हुए थे। प्रियंका ने तो खुद इस बात का जश्न मनाया था। वहीं हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका जल्द ही स्पाई किड्स के डायरेक्टर के साथ काम करने जा रही हैं। ये एक वेबसीरीज होगी, जो कि नेटफ्लिक्स पर आएगी।

First published on: Aug 23, 2019 08:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.