TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

शादी के बाद हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरेंगी देसी गर्ल, फिल्म से सामने आया प्रियंका का हॉट लुक

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों बेहद खुश चल रही है। बीते दिनों ही प्रियंका ने शादी रचाई है। प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बाद प्रियंका इन दिनों पति औऱ फैमिली के साथ वेकेशन मना रही है। या यूं कह लीजिए कि निक के साथ प्रियंका अपना […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों बेहद खुश चल रही है। बीते दिनों ही प्रियंका ने शादी रचाई है। प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बाद प्रियंका इन दिनों पति औऱ फैमिली के साथ वेकेशन मना रही है। या यूं कह लीजिए कि निक के साथ प्रियंका अपना हनीमून इंजॉय कर रही है। बॉलीवुड में प्रियंका जल्द ही द स्काई इज पिंक में नजर आएँगी। तो वहीं हॉलीवु़ड में भी वो अपना जादू बिखेरेंगी। दरअसल प्रियंका जल्द ही  फिल्म इजंट इट रोमांटिक में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म से पीसी का लुक सामने आया है।



 फिल्म के रिलीज किए गए पोस्टर में प्रियंका का बेहद हॉट अंदाज़ नजर आ रहा है। पिक्चर में प्रियंका फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में दिख रही है। प्रियंका की खूबसूरती इस पोस्टर में देखते ही बन रही है। प्रियंका की टीम ने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, अगर आपको ये लुक्स मार सकें तो। गोर्जियस इसाबेला से मिलिए आपके नजदीकी थिएटर में 13 फरवरी को। 

फिल्म में प्रियंका ईसाबेला के रोल में ही नजर आएंगी। बता दें कि बीते दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों ही रिलीज किया गया था। ट्रेलर में प्रियंका कुछ पलों के लिए ही दिखी। अब महज कुछ सेकेंड्स के लिए ट्रेलर में नजर आईं प्रियंका से ये उम्मीद बिल्कुल हम बिल्कुल नहीं करेंगे कि फिल्म में भी उनका ऐसा ही रोल हो।

 ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में रेबेल विल्सन, लियाम्स हेम्सवर्थ और एडेम डिवाइन जैसे स्टार्स हैं। फिल्म अगले महीने 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर, जायरा वसीम के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखेंगी। फिल्म को शोनाली बोस बना रही हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.