TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra In India: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को आखिर तीन साल बाद क्यों आई देश की याद, जानें

Priyanka Chopra Big Project: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने देश वापस लौंट आई हैं, जिन्हें एयरपोर्ट पर देखकर फैंस की भीड़ उमड़ गई। वहीं वो अपने वतन आकर बेहद खुश नजर आई और ये खुशी उनके चेहरे पर साफ देखने को मिली। आपको बता दें, एक्ट्रेस लगभग तीन साल बाद भारत वापस आई है और […]

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra Big Project: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने देश वापस लौंट आई हैं, जिन्हें एयरपोर्ट पर देखकर फैंस की भीड़ उमड़ गई। वहीं वो अपने वतन आकर बेहद खुश नजर आई और ये खुशी उनके चेहरे पर साफ देखने को मिली। आपको बता दें, एक्ट्रेस लगभग तीन साल बाद भारत वापस आई है और कहा जा रहा है कि वो एक बड़े प्रोजेक्ट के सिलसिले में देश आई है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

इस वजह से आईं भारत 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर खबर है कि वो एक बार फिर पर्दे पर नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा अपने कुछ ब्रांड का प्रमोशन करने के लिए देश आई है। इसी के साथ ये भी खबर है कि वो संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगी। इसी के साथ वो विशाल भारद्वाज की फिल्म में भी एक अहम रोल अदा करती हुई दिखाई देंगी। इन प्रोजेक्टर को लेकर क्या बात हुई है, इसे लेकर अभी तक किसी भी तरह का कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। यहाँ पढ़िए – Rambha Car Accident: सड़क हादसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा की बेटी घायल, फैंस ने की जल्द ठीक होने की कामना

फिर से पर्दे पर मचाएंगी तहलका

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अगर इसी सिलसिले में भारत आई है तो ये उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड फिल्मों में कम ही नजर आती हैं और वो लगभग तीन साल से पति निक जोनस के साथ विदेश में ही रह रही हैं। अब वो भारत आई हैं तो फैंस उन्हें एक बार फिर देसी अवतार में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे है। बता दें, एक्ट्रेस पहले भी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम कर चुकी हैं और वो विशाल भारद्वाज की 'सात खून माफ' में नजर आई थी और अब एक बार फिर दोनों से हाथ मिलाने वाली हैं। यहाँ पढ़िए – Katrina Kaif And Vicky Kaushal Video: पत्नी कटरीना कैफ के लिए विक्की कौशन बनें डायरेक्टर, दिए टिप्स

इन फिल्मों में भी आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर कहा जा रहा था कि वो बेटी मालती (Malti) को लेकर भारत आएंगी लेकिन देसी गर्ल अकेले ही एयरपोर्ट पर नजर आई। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी जिसमें ‘आलिया भट्ट’ और ‘कटरीना कैफ’ अहम रोल में दिखाई देंगी। यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.