TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

तीन महीने बाद हुआ प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का खुलासा, जानें क्या रखा है

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत किया है। हालांकि, दोनों ने अपनी घोषणा में इसकी पुष्टि नहीं की थी कि उन्हें बेटा हुआ है […]

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत किया है। हालांकि, दोनों ने अपनी घोषणा में इसकी पुष्टि नहीं की थी कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी, लेकिन बाद में यह पता चला कि दोनों एक बच्ची के माता-पिता बने हैं।   और पढ़िएप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग इस अंदाज में सेलिब्रेट किया ईस्टर, देखिए तस्वीरें   वहीं फैंस देसी गर्ल की बेटी की एक झलक पाने और उसके नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जो अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने खत्म कर दिया है। TMZ के अनुसार, जिसने कथित तौर पर प्रियंका और निक (Priyanka And Nick) के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र हासिल किया और उस सर्टिफिकेट में जो नाम लिखा है वो है- मालती मैरी चोपड़ा जोनास। इसमे बताया गया है कि मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में रात 8 बजे के बाद हुआ था, जबकि दंपति ने अभी तक बच्चे के नाम पर कोई पुष्टि नहीं की है, ऐसा लगता है कि नाम दोनों के लिए एक विशेष अर्थ हो सकता है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' साइन की है जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें     Click here  - News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.