TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra B’day Pics: प्रियंका चोपड़ा ने मैक्सिको में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Priyanka Chopra B’day Pics: बॉलीवुड और हॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जन्मदिन को गुजरे हुए 5 दिन बीत गए हैं लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रही है। बीते दिनों जहां पीसी के दोस्त उनकी तस्वीरें और वीडियो […]

Priyanka Chopra B'day Pics: बॉलीवुड और हॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जन्मदिन को गुजरे हुए 5 दिन बीत गए हैं लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रही है। बीते दिनों जहां पीसी के दोस्त उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे थे। तो वहीं अब प्रियंका ने बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। और पढ़िए –लेडी लव मलाइका का हाथ थामे नजर आए अर्जुन कपूर, सिजलिंग केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल बता दें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपना ये बर्थडे मैक्सिको में सेलिब्रेट किया था। फोटोज में प्रियंका के साथ निक जोनस, परिणीति चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने मस्ती करते हुए ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई हैं। प्रियंका और निक की बेटी मालती 6 महीने की हो गई है। उन्होंने मालती का बर्थडे सेलिब्रेट भी किया, जिसकी तस्वीर शेयर की है। फोटो में प्रियंका ने मालती का चेहरा नहीं दिखाया है. उन्होंने बेटी के चेहरे पर हार्ट इमोजी पोस्ट की है। और पढ़िए –दूसरी बार मां बनने वाली हैं रानी मुखर्जी? सामने आई ये तस्वीरें प्रियंका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-एक लड़की और उसका बर्थडे स्कवॉयड। इतने प्यारे लोगों के साथ समय बिताने को लेकर आभारी हूं। मेरे प्यारे निक जोनस से कमाल का सेलिब्रेशन आयोजित किया। सबसे यादगार जन्मदिन के लिए तुम्हें शुक्रिया कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। तुम्हें वाकई पता है कि प्यार कैसे करते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली लड़की हूं। प्रियंका ने एक डिनर की फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ निक नजर आ रहे हैं। प्रियंका अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करना कभी नहीं भूलती हैं। प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी बहन परिणीति भी शामिल हुई थीं। प्रियंका ने एक ग्रुप तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी ने कलर कॉर्डिनेशन किया है। सभी ने पिंक और रेड आउटफिट पहने हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में दिखाई देंगी। वहीं वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें   और पढ़िए - मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें    Click Here –  News 24 APP अभी download करें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.