TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

रिलीज हुआ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नया गाना, पति के साथ इस अंदाज में दिखी देसी गर्ल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी पति निक जोनस  (Nick Jonas) के साथ एक वीडियो सॉन्ग में नजर आ रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका (Priyanka) पति निक एक के गाने में नजर आई हो इससे पहले भी देसी गर्ल पति के साथ sucker गाने में पहली बार जलवा […]


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी पति निक जोनस  (Nick Jonas) के साथ एक वीडियो सॉन्ग में नजर आ रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका (Priyanka) पति निक एक के गाने में नजर आई हो इससे पहले भी देसी गर्ल पति के साथ sucker गाने में पहली बार जलवा बिखेरती नजर आई थी। 



वहीं अब दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम है 'What A Man Gotta Do'। पहले निक जोनस (Nick Jonas) और जोनस ब्रदर्स ने गाने का फर्स्ट लुक जारी किया था और अब गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) निक जोनस के साथ एक्ट करती नजर आ रही हैं और वीडियो में उनकी खास कैमेस्ट्री नजर आ रही हैं। इस वीडियो में निक और प्रियंका (Priyanka) दोनों व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं और प्रियंका इस लुक में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।  इसमें तीनों जोनस भाई अपनी-अपनी लाइफ पार्टनर के साथ नजर आ रहे हैं।  



बता दें कि यह 1980 के दौर के गाने 'What A Man Gotta Do' का दूसरा वर्जन है। गाने के इस वीडियो को रिलीज होने के कुछ मिनटों बाद ही लाखों बार इस वीडियो को देखा जा चुका है और लोग इस पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अमेजन स्टूडियो की सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ 'बॉडीगार्ड' फेम एक्टर रिचर्ड मैडन भी नजर आएंगे। इस ग्लोबल सीरीज को रूसो ब्रदर्स पेश कर रहे हैं।



हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका  (Priyanka) ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। प्रियंका (Priyanka) ने बताया कि निक के सॉन्ग 'क्लोज' को देखने के बाद उन्होंने निक को डेट करने का फैसला किया था। इस सॉन्ग में प्रियंका  (Priyanka) को निक जोनस इतने हॉट लगे कि उन्होंने निक को अपना लाइफ पार्टनर बनाने को फैसला कर लिया था।



Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.