TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने नहीं रखा बेटी का नाम, वज‍ह जान हैरान रह जाएंगे

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इसी साल जनवरी में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। इसकी जानकारी खुद इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जब से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बनी हैं तब से चोपड़ा परिवार में खुशी का महौल है। ऐसे में […]

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इसी साल जनवरी में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। इसकी जानकारी खुद इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जब से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बनी हैं तब से चोपड़ा परिवार में खुशी का महौल है। ऐसे में फैंस बेसब्री से देसी गर्ल की बेटी की एक झलक और उनका नाम जानने के लिए बेताब है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका और निक अभी तक अपनी बेटी का नाम नहीं रख पाए हैं। बॉलीवुड लाइफ ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी है, जिसके मुताबिक, प्रियंका और निक को उनके परिवार ने बेटी के नाम को लेकर कई सारे सुझाव दिए। लेकिन कपल को अभी तक कोई ऐसा नाम नहीं मिला जो उनके दिल को छू पाया हो। वो अपनी बेटी के लिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम चाहते हैं लेकिन ऐसा नाम अभी तक इस कपल को नहीं मिल पाया है। प्रियंका चाहती हैं कि उनकी बेटी का नाम दोनों के कल्चर का मिक्स हो। वैसे सोच तो अच्छी है प्रियंका चोपड़ा की। हम तो यही चाहेंगे कि देसी गर्ल जल्द ही अपने बच्चे का नाम सलेक्ट करें। साथ ही दुनिया को अपनी नन्ही परी के दीदार कराए। फैंस प्रियंका की बेटी की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब प्रियंका और निक ने पेरेंट्स बनने का ऐलान किया था उस पोस्ट में बच्चे के जेंडर का जिक्र नहीं किया था। प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने बेबी गर्ल होने का राज खोला था। वहीं बाद में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी इसका खुलासा किया था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद ये कपल माता-पिता बनें है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' साइन की है जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.