Wednesday, December 6, 2023
-विज्ञापन-

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने नहीं रखा बेटी का नाम, वज‍ह जान हैरान रह जाएंगे

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इसी साल जनवरी में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। इसकी जानकारी खुद इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जब से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बनी हैं तब से चोपड़ा परिवार में खुशी का महौल है। ऐसे में फैंस बेसब्री से देसी गर्ल की बेटी की एक झलक और उनका नाम जानने के लिए बेताब है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका और निक अभी तक अपनी बेटी का नाम नहीं रख पाए हैं।

बॉलीवुड लाइफ ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी है, जिसके मुताबिक, प्रियंका और निक को उनके परिवार ने बेटी के नाम को लेकर कई सारे सुझाव दिए। लेकिन कपल को अभी तक कोई ऐसा नाम नहीं मिला जो उनके दिल को छू पाया हो। वो अपनी बेटी के लिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम चाहते हैं लेकिन ऐसा नाम अभी तक इस कपल को नहीं मिल पाया है। प्रियंका चाहती हैं कि उनकी बेटी का नाम दोनों के कल्चर का मिक्स हो।

वैसे सोच तो अच्छी है प्रियंका चोपड़ा की। हम तो यही चाहेंगे कि देसी गर्ल जल्द ही अपने बच्चे का नाम सलेक्ट करें। साथ ही दुनिया को अपनी नन्ही परी के दीदार कराए। फैंस प्रियंका की बेटी की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब प्रियंका और निक ने पेरेंट्स बनने का ऐलान किया था उस पोस्ट में बच्चे के जेंडर का जिक्र नहीं किया था। प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने बेबी गर्ल होने का राज खोला था। वहीं बाद में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी इसका खुलासा किया था।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद ये कपल माता-पिता बनें है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ साइन की है जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

Latest

Don't miss

किससे तंग आकर कल्की कोचलिन ने डिलीट किया अपना अकाउंट ? सामने आई वजह

Kalki Koechlin Deleted X Account: बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस...

द आर्चीज की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का लगा जमावड़ा, पैपराजी के आगे दिए जमकर पोज

The Archies Screening: किंग खान शाहरुख की बेटी सुहाना द आर्चीज के साथ जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म...

किससे तंग आकर कल्की कोचलिन ने डिलीट किया अपना अकाउंट ? सामने आई वजह

Kalki Koechlin Deleted X Account: बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आज खबरों में हैं। वजह है उनका सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीज करने...

Dinesh Phadnis Funeral: दिनेश फड़नीस के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे, नम हो गईं सबकी आंखें

Dinesh Phadnis Funeral: टीवी के पॉपुलर शो सीआईडी (CID) फेम एक्टर दिनेश फड़नीस (Dinesh Phadnis) का कल देर रात निधन हो गया। 57 साल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here