Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Viral Pics: जब प्रियंका की दोस्त ने निक जोनस को रगड़ रगड़ कर लगाई हल्दी, देखती रह गई दुल्हनिया

बॉलीवुड की आलीशान शादी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की काफी चर्चित शादी में से एक थी। पिछले साल यानी 2018 की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी बल्कि साथ ही सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली शादियों में से भी थी। 1 दिसंबर 2018 में हुई इस शादी की फोटो सोशल मीडिया पर […]

Edited By : | Updated: Feb 10, 2019 14:22
Share :

बॉलीवुड की आलीशान शादी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की काफी चर्चित शादी में से एक थी। पिछले साल यानी 2018 की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी बल्कि साथ ही सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली शादियों में से भी थी। 1 दिसंबर 2018 में हुई इस शादी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। शादी समारोह से जुड़ी नई कुछ फोटो अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

यूट्यूब की सेलेब्रिटी लिली सिंह ने शादी से पहले होने वाली रस्म की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में लिली जोर जोर से निक जोनस को हल्दी लगा रही हैं। साथ ही लिली सिंह ने निक को इतनी हल्दी लगाई है कि उनका कुर्ता तक फट गया है।

 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रस्म की फोटो काफी शानदार है और साथ ही  लिली सिंह ने कैप्शन भी उतना ही फनी लिखा है फोटो के कैप्शन में लिली ने लिखा, “इस तरह एक जोनस को सिम्पसन बनाया जाता है। 

साथ ही लिली सिंह ने और भी लिखी है कि अगर मैं कोई काम करती हूं तो मैं इसे बिलकुल सही तरीके से करती हूं। मेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने मुझे बताया था कि हल्दी रस्म के दौरान कोई रहम नहीं करना है। लिली ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर 10 घंटे पहले शेयर किया था और अभी तक फोटो में लाखों लाइक्स और कमेंट आ गए हैं। फैंस को उनकी फोटो खूब पसंद आ रही हैं।

 साथ ही एक यूजर ने लिखा है कि हल्दी लगाने का यही सही तरीका है।”लिली जब निक जोनस को दल्दी ला रही थी तो निक जोनस का रिएक्शन देखने वाला है।

 ये फोटो लिली सिंह ने 2 महिने के बाद इंटरनेट पर पोटो शेयर किया है। साथ ही फोटो में प्रियंका चोपड़ा निक के पास में बैठी हैं आपने हाथ में मेंदी लगा कर वो फोटो में काफी खुश दिखाई दे रही हैं। 

फोटो में  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के पीछे उनकी मां मधु चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं। जो लिली को देखकर जोर जोर से हंस रही हैं। फोटो में पूरी फैमली काफी खुश दिखाई दे रही हैं।

First published on: Feb 10, 2019 02:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.