Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे मनाया अपने स्वर्गीय पिता का जन्मदिन, जाहन्वी कपूर भी रहीं मौजूद, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों ही अपने रिश्ते का ऐलान किया है। बीते दिनों ही प्रियंका की उनके अमेरिकी बॉयफ्रैंड निक जोनस से सगाई हुई है। सगाई के बाद अब निक औऱ प्रियंका जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका ने मुंबई में अपने स्वर्गीय पिता […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों ही अपने रिश्ते का ऐलान किया है। बीते दिनों ही प्रियंका की उनके अमेरिकी बॉयफ्रैंड निक जोनस से सगाई हुई है। सगाई के बाद अब निक औऱ प्रियंका जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका ने मुंबई में अपने स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। 

प्रियंका अपने पापा के बेहद करीब रही हैं। आज भले ही उनके पिता उनके साथ नहीं है लेकिन वो हर पल उन्हें मिस करती हैं। प्रियंका ने बहुत प्राइवेट तरीके से पापा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

 इस छोटे से सेलिब्रेशन में उनके साथ उनकी मां मधू चोपड़ा थी। इसके अलावा प्रियंका औऱ उनकी मां के साथ इस छोटे से सेलिब्रेशन का हिस्सा जाहन्वी कपूर साथ रहीं।

 प्रियंका श्रीदेवी को बेहद मानती थी। हालांकि अब श्रीदेवी इस दुनिया में नही है। ऐसे में उनकी बड़ी बेटी जाहन्वी के साथ प्रियंका की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

 प्रियंका ने पापा के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने पापा को बहुत मिस करती थी।

 प्रियंका ने अपने हाथों पर एक टैटू भी बनवाया है जिस पर लिखा है, डैडीज लिटिल गर्ल। 10 जून 2013 में कैंसर से जंग हारने के बाद प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था।

 हर साल प्रियंका पापा की डेथ एनिवर्सिरी पर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं।

First published on: Aug 24, 2018 06:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.