Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

कोरोना के चलते घर में कैद हुईं प्रियंका चोपड़ा जोनस ! अपने Pet के साथ शेयर की तस्वीर

कोरोना(Corona) का कहर बॉलीवुड(Bollywood) से लेकर खेल और बिजनेस जगत तक हर जगह देखने को मिल रहा है।  लोग सुरक्षित रहने के लिए हर संभव कोशिशें कर रहे हैं और सभी बॉलीवुड स्टार्स लोगों में जागरुकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और अब बॉलीवुड की देसी गर्ल   प्रियंका चोपड़ा  ( Priyanka Chopra ) […]

कोरोना(Corona) का कहर बॉलीवुड(Bollywood) से लेकर खेल और बिजनेस जगत तक हर जगह देखने को मिल रहा है।  लोग सुरक्षित रहने के लिए हर संभव कोशिशें कर रहे हैं और सभी बॉलीवुड स्टार्स लोगों में जागरुकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और अब बॉलीवुड की देसी गर्ल   प्रियंका चोपड़ा  ( Priyanka Chopra ) कोरोना वायरस ( Corona Virus )के बढ़ते असर के दौरान भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। वो अपने पेट डॉग के साथ समय एन्जॉय कर रही हैं।  प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग जीनो संग दो तस्वीर शेयर की हैं।  पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं- इस समय अपने घर पर रहना ही सुरक्षित है।  ऐसे में जीनो का मुझे गले लगाना कितना अच्छा महसूस करवाता है।  अब प्रियंका चोपड़ा कोई पोस्ट शेयर करें और वो वायरल ना हो, ये तो हो ही नहीं सकता

प्रियंका के इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स आ गए हैं और फैंस उनकी तारीफों में पुल बांध रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पेट जीनो से काफी प्यार करती हैं।  पहले भी उन्होंने जीनो के साथ मस्ती वाली वीडियो शेयर की है। वैसे कोरोना वायरस को लेकर जारी तनाव के बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी पसंद किया गया था।  कुछ समय पहले प्रियंका ने पूरी दुनिया को नमस्ते का महत्व बताया था।  उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिखाया था कि नमस्ते किस अंदाज में किया जाता है।  उस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था- नमस्ते पुराना जरूर है लेकिन आज के समय में किसी से मिलने का सबसे आसान और जरूरी तरीका है। आप सभी सुरक्षित रहें।  

गौरतलब है की कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पूरी दुनिया ने हिंदुस्तान के नमस्ते का सम्मान करना शुरू कर दिया है। हर कोई एक दूसरे को नमस्ते कर अपने आप को कोरोना से बचाने की कवायत में लगा हुआ है।  बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले दुनिया भर के कई सुपरस्टार्स में नजर आए हैं।

First published on: Mar 19, 2020 12:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.