TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

विदेश में प्रियंका ने खाया इंडियन फूड, बोनी और खुशी कपूर का किया शुक्रिया

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों विदेश में पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रह रही हैं। वहीं वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसे […]

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों विदेश में पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रह रही हैं। वहीं वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और अपनी खुशी जाहिर की है।

बोनी और खुशी ने भिजवाया खाना

दअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें आप देख सकते हैं कि, बॉलीवुड डायरेक्टर बोनी कपूर (Boney Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने उनके लिए घर का खाना भेजा है जिसपर उन्होंने खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस लिखती हैं कि, थैक्यू बोनी कपूर और खुशी कूपर घर का खाना भिजवाने के लिए। इसी के साथ उन्होंने दोनों का शुक्रिया अदा किया।

प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर की खुशी

आपको बता दें, प्रियंका को भारतीय खाना बेहद पसंद हैं और वो उसे बड़ी ही खुशी से खाना पसंद करती है। वहीं उन्होंने विदेश में एक रेस्टोरेंट भी खोला है जहां भारतीय खाना भी मिलता है और वहां विदेशी भी भारतीय खाना खाना बेहद पसंद करते हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और उनका हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है।

इन फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो  इन दिनों वो काफी सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। वो ‘सिटाडेल’ और ‘बैक टू मी’ सीरीज में नजर आएंगी। इसी के साथ वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। वहीं खुशी कपूर भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं वो 'द आर्चिज' में नजर आएंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.