TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Preity Zinta Video: भारत लौटते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा, अंदाज पर फिदा फैंस

Preity Zinta Video: प्रीति जिंटा विदेश से मुंबई लौट आई हैं और एक्ट्रेस को वापस आते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचते देखा गया है। भगवान के दर्शन वाले वीडियो को खुद प्रीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। फैंस, एक्ट्रेस के इस जेस्चर को काफी पसंद कर रहे हैं। Preity Zinta पहुंची सिद्धिविनायक […]

Preity Zinta Video: भारत लौटते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा, अंदाज पर फिदा फैंस
Preity Zinta Video: प्रीति जिंटा विदेश से मुंबई लौट आई हैं और एक्ट्रेस को वापस आते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचते देखा गया है। भगवान के दर्शन वाले वीडियो को खुद प्रीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। फैंस, एक्ट्रेस के इस जेस्चर को काफी पसंद कर रहे हैं।

Preity Zinta पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर

प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए फैंस को ये जानकारी दी है कि वो भारत लौट आई हैं। साथ ही भारत आते ही एक्ट्रेस ने सिद्धिविनायक गणपति के दर्शन किए हैं। क्लिप में एक्ट्रेस का एथनिक अवतार और भक्तिमय अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। क्लिप में एक्ट्रेस व्हाइट और रेड कलर के अनारकली सूट में हमेशा की तरह बेहद हसीन लग रही हैं। और पढ़िएHrithik Roshan: रेड सी फेस्टिवल में दिल खोलकर झूमे ऋतिक रोशन, जैकी चेन संग भी मचाया धमाल

कैप्शन से जीता फैंस का दिल 

प्रीति जिंटा ने इस क्लिप (Preity Zinta Video) को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,'मुंबई में वापसी... वापस सिद्धिविनायक मंदिर में...वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद तरोताजा महसूस करना अद्भुत था। हमें इस तरह के अद्भुत दर्शन कराने के लिए मंदिर में सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल और आत्मा दोनों को शांति मिल गई।' एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस इसे लाइक कर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। और पढ़िएSalman Khan In Love: यूलिया वंतूर को छोड़ इस हसीना संग रोमांस फरमा रहे सलमान खान, डेटिंग की खबरों ने मचाया तहलका

यूजर्स लुटा रहे प्यार

प्रीति जिंटा के देसी अंदाज को देखकर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'आप पर शांति दया और सर्वशक्तिमान ईश्वर का आशीर्वाद प्रीति मैम।' दूसरे ने लिखा है,'आपका यही अंदाज दिल चुरा लेता है मैम।' वहीं एक अन्य लिखते हैं,'बहुत बढ़िया...गणपति बप्पा मोरया।' ऐसे ही बाकी फैंस भी प्रीति के लुक की तारीफ करते हुए उनके इस जेस्चर पर प्यार बरसाते नजर आए हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा ने फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी की। नवंबर 2021 में, युगल ने सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों, जय और जिया का स्वागत किया। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.