Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने शेयर की नो-मेकअप सेल्फी, पति आनंद संग मना रही बेबीमून

Sonam Kapoor No Makeup Look: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं। सोनम इन दिनों लंदन में पति आनंद के साथ रह रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने बेबी बंप संग कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोनम […]

Sonam Kapoor No Makeup Look: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं। सोनम इन दिनों लंदन में पति आनंद के साथ रह रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने बेबी बंप संग कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने पूल डे एन्जॉय किया। इस दौरान प्रेग्नेंट सोनम मस्ती करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपनी एक खूबसूरती सेल्फी भी शेयर की।

इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपनी खूबसूरत नो-मेकअप सेल्फी (No-Makeup Selfie) शेयर की है। ब्लैक आउटफिट में सोनम पूल के पास लेटी हुई हैं। उन्होंने गले में गोल्ड की चेन पहनी है। इस फोटो में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है।

इसके अलावा उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सोनम (Sonam Kapoor) ब्लैक कलर के मैटरनिटी आउटफिट को पहने हुए हैं। अपने बेबी बंप (Baby Bump) को फ्लॉन्ट करते हुए सोनम ने बताया कि वह पूल में समय बिताने जा रही हैं। साथ ही शीशे के पीछे छुपते पति आनंद की भी झलक दी।

 

और पढ़िए –  JAWAN Teaser Out: शाहरुख खान की फिल्म जवान का टीजर आउट, जख्मी हालत में नजर आया एक्टर

 

 

बता दें इस साल अगस्त या सितंबर में बच्चे को जन्म देना वाली है। शादी के करीब 4 साल सोमन और आदंन माता-पिता बनेंगे है। ऐसे में कपूर परिवार में खुशियों का अलग ही महौल है। हर कोई सोनम कपूर के बच्चे का इंतजार कर रहा है। आपको बता दें कि सोनम की शादी 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में हुई थी।

अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी खूब धूमधाम से की थी। इस शादी में करीब-करीब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही शामिल हुई। शादी के बाद उन्होंने बेटी के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। आपको बता दें कि शादी से पहले सोनम और आनंद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

 

और पढ़िए –  KK Death Update: केके को सता रहा था किसी अनहोनी का डर, नहीं करना चाहते थे परफॉर्म

 

 

 

और पढ़िए –  Ami Je Tomar: भूल भुलैया 2 के इस गाने में कार्तिक आर्यन संग नजर आईं विद्या बालन, देखें वीडियो

 

दोनों के डेटिंग की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को स्क्रीन पर आखिरी बार AK vs AK में कैमियो रोल में देखा गया था, जिसे विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया था। उन्हें अगली बार क्राइम थ्रिलर ब्लाइंड में देखा जाएगा। इसे शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया है ये। इसी नाम से बनी कोरियन मूवी की हिंदी रीमेक है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें.

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 04, 2022 10:08 AM