Code Name Tiranga First Look: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। आखिर बार फिल्मों में एक्ट्रेस को साल 2021 में देखा गया था। अब एक बार फिर परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ में अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इस फिल्म में परिणीति के साथ सिंगर-एक्टर हार्डी संधु (Harrdy Sandhu) भी लीड रोल अदा करेंगे। अब हाल ही में ‘कोड नेम: तिरंगा’ फिल्म का फर्स्ट पोस्टर लुक जारी किया गया है।
यहाँ पढ़िए – फिल्म ‘डॉक्टर जी’ की रिलीज डेट आउट, नए अवतार में दिखेंगे आयुष्मान खुराना
हाथ में बंदूक थामे दिखीं चोटिल परिणीति
दरअसल कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से दो पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। पहले पोस्टर में चोटिल परिणीति को हाथ में बंदूक लिए देखा जा रहा है। वहीं, दूसरे पोस्टर में जख्मी परिणीति अपने हीरो हार्डी संधु की बाहों में दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं बैकग्राउंड में कई फाइटर प्लेन उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ‘कोड नेम: तिरंगा’ में परिणीति और हार्डी के अलावा शरद केलकर, दिव्येंदु भट्टाचार्या, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती जैसे दमदार कलाकार भी मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे।
यहाँ पढ़िए – बारिश में भी जिम जाना नहीं छोड़ती मलाइका, फिटनेस के दीवाने हुए फैंस
PARINEETI CHOPRA – HARRDY SANDHU: 'CODE NAME: TIRANGA' FIRST LOOK + RELEASE DATE… #CodeNameTiranga – an espionage action thriller, starring #ParineetiChopra and #HarrdySandhu – to release in *cinemas* on 14 Oct 2022… Directed by #RibhuDasgupta… #FirstLook… pic.twitter.com/y1LAPiob2e
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 19, 2022
एक्शन थ्रिलर स्पाई लव स्टोरी हैं ‘कोड नेम: तिरंगा’
आगे अब फिल्म की बात करें तो ‘कोड नेम: तिरंगा’ एक एक्शन थ्रिलर स्पाई लव स्टोरी है। इस फिल्म में परिणीति एक रॉ एंजेट का रोल प्ले करती दिखाई देंगी। ‘कोड नेम: तिरंगा’ का निर्माण टी-सीरीज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट और फिल्म हैंगर के बैनर तले किया जा रहा है। जबकि इस फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार और कृष्ण कुमार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है। ये फिल्म इसी साल 14 Oct 2022 को सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड सेजुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभीdownload करें