---विज्ञापन---

Pooja Hegde Injury: पूजा हेगड़े ने दिखाई पैर की हालत, बोलीं- ‘मैं जीवन में दूसरी बार…

Pooja Hegde Injury: पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को कुछ समय पहले एंकल में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ था। वहीं कुछ समय बीत जाने के बाद भी एक्ट्रेस के पैरों को कुछ ज्यादा आराम नहीं पहुंचा है। पूजा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए अपने पैर की […]

Pooja Hegde Injury: पूजा हेगड़े ने दिखाई पैर की हालत, बोलीं- मैं जीवन में दूसरी बार
Pooja Hegde Injury: पूजा हेगड़े ने दिखाई पैर की हालत, बोलीं- मैं जीवन में दूसरी बार

Pooja Hegde Injury: पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को कुछ समय पहले एंकल में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ था। वहीं कुछ समय बीत जाने के बाद भी एक्ट्रेस के पैरों को कुछ ज्यादा आराम नहीं पहुंचा है। पूजा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए अपने पैर की हालत का नमूना दिखाया है।

Pooja Hegde ने दिखाई पैर की हालत

पूजा हेगड़े ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपना एक वीडियो (Pooja Hegde Video) साझा किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस के एंकल पर प्लास्टर बंधा नजर आ रहा है। साथ ही वो क्रच की सहायता से धीरे-धीरे घर में एंट्री लेती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मजेदार नोट भी लिखा है।

कैप्शन में छलका दर्द

पूजा हेगड़े ने लिखा है,’दो हफ्ते पहले…मैं अपने जीवन में दूसरी बार चलना सीख रही हूं। यह कितना मजेदार है कि आप अपने दिमाग को खाली पाते हैं कि यह कैसे किया जाता है, एक गतिविधि जो मैंने अपने पूरे जीवन में की है।’ पूजा का ये पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस उनके बिल्कुल स्वस्थ होने की कामना करते देखे जा रहे हैं।

सर्कस में नजर आएंगी Pooja Hegde

बताते चलें कि पूजा ने हाल ही में अपने पोस्ट के जरिए एक खुशखबरी साझा की थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट के सेट से एक वीडियो पोस्ट किया था। बताते चलें कि पूजा हेगड़े, जिन्होंने मोहनजोदड़ो के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, उन्हें ‘महर्षि’ और ‘अरविंद सहिता’ जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, पूजा हेगड़े जल्द ही रोहित शेट्टी के जरिए डायरेक्ट की जा रही हिंदी फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस के साथ दिखाई देंगी।

First published on: Nov 24, 2022 08:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.